अभिनेता Allu Arjun की पहली फिल्म 'Pushpa: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब फैन्स को 'Pushpa: द रूल' के दूसरे पार्ट का इंतजार था। इसी बीच साउथ का यह सुपरस्टार अल्लु अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहें हैं। बतादें कि हाल ही में अल्लु अर्ज...

credit: google[/caption]
इस फिल्म का सनसनीखेज टीजर और आंख मारने वाला पोस्टर 7 अप्रैल को रिलीज किया गया था और पुष्पा को प्रशंसकों और फिल्म जगत ने खूब सराहा है। अल्लु द्वारा दिए गए इस सरप्राइज के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
credit: google[/caption]
मीडिया को मिले एक वीडियो में शाल पहने एक शख्स के सामने आते ही बाघ खुद दो कदम पीछे हट जाता है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि Pushpa है। इसके बाद अल्लु अर्जुन का एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें वह खास अंदाज में कहते नजर आते हैं कि अब पुष्पा राज करेंगी।
इसके अलावा Allu Arjun ने 'पुष्पा: द रूल' का पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने इस खतरनाक लुक को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है 'Pushpa 2 द रूल बिगिन्स'। इस पोस्टर में पुष्पा उर्फ अल्लू ने साड़ी पहनी हुई है और उन्होंने पूरे शरीर पर आभूषण पहने हुए हैं। पुष्पा चूड़ियों, पारंपरिक नथों, गले में सोने के हार, झुमके और हाथ में बंदूक के रूप में है।View this post on Instagram
credit: google[/caption]
'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां 'Pushpa: द राइज' खत्म हुई थी। फिल्म में Allu Arjun के अलावा रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।
[caption id="attachment_44271" align="alignnone" width="1200"]
credit: google[/caption]
यह भी पता चला कि निर्माताओं ने 'पुष्पा 2' की शूटिंग रोक दी है और जो भी शूट किया गया है उसे हटाने का फैसला किया गया है। निर्देशक सुकुमार फिल्म की शूटिंग से खुश नहीं थे और इसलिए उन्होनें रिलीज को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कहानी में हमें क्या खास देखने को मिलने वाला है।