GTA 6 (Grand Theft Auto VI) को लेकर फैंस का इंतज़ार वैसे ही खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, और अब एक नई अफवाह ने चर्चा को और बड़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 का बॉक्स्ड यानी फिजिकल वर्जन लॉन्च के दिन उपलब्ध नहीं हो सकता। हालांकि, अभी तक Rockst...

GTA 6 (Grand Theft Auto VI) को लेकर फैंस का इंतज़ार वैसे ही खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, और अब एक नई अफवाह ने चर्चा को और बड़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 का बॉक्स्ड यानी फिजिकल वर्जन लॉन्च के दिन उपलब्ध नहीं हो सकता। हालांकि, अभी तक Rockstar Games या Take-Two Interactive की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ एक रूमर के तौर पर ही देखा ही जा रहा है ।
GTA 6 का बॉक्स्ड वर्जन की अफवाह का दावा पोलैंड की मशहूर गेमिंग वेबसाइट PPE.pl की रिपोर्ट से सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी “Graczdario” नाम के एक सोर्स से मिली है, जो यूरोप में फिजिकल गेम सेल्स से जुड़ा हुआ माना जाता है। PPE.pl के मुताबिक, Take-Two इस समय GTA 6 के डे-वन फिजिकल रिलीज़ को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बना रहा है।
सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है — लीक का खतरा। फिजिकल कॉपीज़ अक्सर लॉन्च से पहले ही स्टोर्स और डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स तक पहुंच जाती हैं। ऐसे में:
स्टोरी स्पॉइलर
गेमप्ले क्लिप
स्क्रीनशॉट्स, जैसी चीज़ें समय से पहले इंटरनेट पर लीक होने का खतरा रहता है। Rockstar Games पहले भी ऐसे लीक की भारी कीमत चुका चुका है, इसलिए कंपनी अब इस मामले में काफी सतर्क नजर आ रही है।
सितंबर 2022 में GTA 6 से जुड़े शुरुआती डेवलपमेंट फुटेज ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिसने पूरी गेमिंग इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। बाद में Rockstar ने खुद कन्फर्म किया था कि यह नेटवर्क सिक्योरिटी ब्रीच की वजह से हुआ था। इसके बाद से Rockstar और Take-Two दोनों ही अपनी गोपनीय जानकारी को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सावधान हो गए हैं।
कुछ सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल रिलीज़ के 3–4 हफ्ते बाद फिजिकल वर्जन आ सकता है
वहीं कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि 2027 की शुरुआत से पहले बॉक्स्ड एडिशन नहीं मिलेगा, PPE.pl का दावा है कि फरवरी के मध्य तक इस मुद्दे पर और साफ तस्वीर सामने आ सकती है।
अब तक दोनों कंपनियों ने लॉन्च फॉर्मेट में किसी बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह खबर पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है।
रिलीज़ डेट: 19 नवंबर 2026
प्लेटफॉर्म:
PlayStation 5
Xbox Series X / Series S PC वर्जन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि GTA 6 का बॉक्स्ड वर्जन लॉन्च के दिन मिलेगा या नहीं। लेकिन Rockstar के पिछले अनुभवों को देखते हुए यह मुमकिन है कि कंपनी पहले डिजिटल रिलीज़ पर फोकस करे और बाद में फिजिकल एडिशन लॉन्च करे। जब तक Rockstar या Take-Two की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इस खबर को सिर्फ रूमर ही माना जाना चाहिए।