अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नाम से बनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर वह सहज महसूस नहीं करते। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए बताया कि किसी के नाम और निजी जिंदगी से जुड़ी ब...

अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नाम से बनी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर वह सहज महसूस नहीं करते। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए बताया कि किसी के नाम और निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को इस तरह फिल्मों में इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
गोविंदा ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि आखिर उनके नाम से फिल्म बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने इशारों में करण जौहर की ओर इशारा करते हुए कहा कि शायद यह उन्हीं की प्रोडक्शन फिल्म थी, लेकिन उन्हें इस फैसले से निराशा हुई।

अभिनेता गोविंदा का कहना है कि उन्हेंमें हास्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जब बात निजी रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों की हो, तो संवेदनशीलता बेहद जरूरी होती है। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए अपील की कि उनके व्यक्तिगत जीवन को मज़ाक का विषय न बनाया जाए और सभी लोग एक-दूसरे का सम्मान करें।
गौरतलब है कि अभिनेता गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता से शादी की थी और उनके दो बच्चे टीना आहुजा और यशवर्धन आहुजा हैं। बीते साल उनके स्वास्थ्य को लेकर भी खबरें आई थीं, जब गलती से उनकी ही रिवॉल्वर से उन्हें पैर में गोली लग गई थी। इसके अलावा उनके तलाक को लेकर भी अफवाहें फैली थीं, जिन्हें दंपति ने सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उनका रिश्ता मजबूत है और उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।
READ MORE- अभिनेता सोनू सूद बने राजपाल यादव का सहारा, अगली फिल्म में कास्ट करने का ऐलान