Gotabaya Rajapaksa Returns Sri Lanka: श्री लंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शुक्रवार की रात सिंगापुर एयरलांइन से करीब 7 हफ्तों बाद अपने वतन वापस लौट आए हैं।

Gotabaya Rajapaksa ReturnsSri Lanka: श्री लंका में मार्च महीने से शुरु आर्थिक संकट ने भयावह रुप 9 जुलाई को ले लिया था। जब वहां की जनता ने राष्ट्रपति भवन पर उग्र प्रदर्शन कर राष्ट्रपति भवन को टूरिस्ट स्पॉट बना दिया था, जिसके बाद राजपक्षे 13 जुलाई को देश छोड़कर भाग गए थे। देश से उनके चले जाने के बाद से राष्ट्रपति का दायित्व रानिल विक्रमसिंघे ने संभाला।
करीब 7 हफ्तों बाद गोटाबाया राजपक्षे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अपने देश वापस लौटे है। वह शुक्रवार की देर रात सिंगापुर की एयरलाइन्स से कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। कई मंत्रियों एवं सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामूना (एसएलपीपी) के सांसदों ने उनकी स्वागत किया।

राजपक्षे के नेतृत्व वाली पार्टी SLPP ने राष्ट्रपति से गोटाबाया राजपक्षे के लौटने के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद 19 अगस्त को महासचिव सागर करियावासम ने इस संबध में राष्ट्रपति विक्रमसिंघ के साथ बैठक की थी और महासचिव करियावासम के अनुरोध से ही राजपक्षे के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।

देश छोड़ने के बाद राजपक्षे सबसे पहले मालदीव भागे उसके बाद वह मालदीव से सिंगापुर पहुंचे, जहां से उन्होंने 14 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए इस्तीफा भेजा था। बाद में राजपक्षे ने थाईलैंड के लिए उड़ान भरी जहां उन्हें थाईलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रमुदविनई के आदेश पर राजपक्षे को थाईलैंड में 90 दिन तक रहने के लिए जगह मिल गयी थी, क्योंकि वह अब भी एक राजनयिक पासपोर्ट धारक हैं।

Follow Us on Google News: Stackumbrella Hindi