पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस कैमरा से ज्यादा बैटरी पर नजर आ रहा है। यूजर्स अब ऐसे फोन चाहते हैं जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल जाएं। 2025 के आखिर में Honor ने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी थी। इसके बाद Re...

पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन कंपनियों का फोकस कैमरा से ज्यादा बैटरी पर नजर आ रहा है। यूजर्स अब ऐसे फोन चाहते हैं जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल जाएं। 2025 के आखिर में Honor ने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी थी। इसके बाद Realme ने भी भारत समेत कई देशों में 10,000mAh बैटरी वाला Realme P4 Power पेश किया। अब खबर है कि Honor इससे भी एक कदम आगे बढ़ने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही 11,000 से 12,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत भी काफी किफायती होगी।
लीक्स के मुताबिक, कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Honor X80 में 11,000mAh से 12,000mAh तक की बड़ी बैटरी दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में आराम से दो दिन तक चल सकता है। यह फोन पहले चीन में लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत करीब 13,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह जंबो बैटरी के साथ आने वाला अब तक का सबसे सस्ता फोन बन सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
6.81 इंच का LTPS डिस्प्ले
Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर
50MP का रियर कैमरा
16MP का फ्रंट कैमरा
बड़ी 11,000–12,000mAh बैटरी
Xiaomi भी जल्द 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर सकती है।
बताया जा रहा है कि वह 100W वायर्ड और फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
वहीं Realme 15,000mAh बैटरी वाले फोन का टीजर पहले ही दिखा चुकी है।
Realme का दावा है कि उसका आने वाला फोन:
18 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग
50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
लगता है कि 2026 में स्मार्टफोन की असली रेस कैमरा नहीं, बल्कि बैटरी को लेकर होने वाली है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या लंबी यात्रा के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये फोन फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर Honor X80 सच में 12,000mAh बैटरी के साथ 13,000 रुपये की कीमत पर आता है, तो यह बजट सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर बन सकता है।