Samsung Galaxy S26 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में आए दिन नए-नए मोबाइल लांच किये जा रहे हैं। परंतु इस बार Samsung Galaxy S26 Ultra 26 अल्ट्रा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नई चर्चा छेड़ दी है। जी हां, हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी s26 Ultra के कुछ फीचर लीक हुए हैं और लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह सिर्फ हार्डवेयर फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां मिलेंगे बहुत स्मार्ट और सुरक्षा सेंट्रिक फीचर्स। इस मोबाइल में इस्तेमाल की जा रही है नई तकनीक और नए इंटरनल प्राइवेसी फीचर्स मतलब अब यह स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचा देगा।
फोन की सबसे खास बात होगी इसके 6.9 इंच के बड़े AMOLED में बिल्ड-इन-प्राइवेसी तकनीक, इसका 200 MP क्वॉड कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 GEN 5 प्रोसेसर और 5200 mAh की बड़ी बैटरी, मतलब यह फोन गेमिंग, फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग और हाई एंड परफॉर्मेंस में सबसे बेहतर रिज़ल्ट देगा। इन्हीं सारे फीचर्स की वजह से मार्केट में Samsung Galaxy s26 Ultra launch, Samsung Galaxy s26 Ultra price जैसे बातों पर चर्चा शुरू हो गई है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में होगी हाईटेक स्क्रीन
Samsung Galaxy s26 Ultra के लीक फीचर्स से यह पता चला है कि इस फोन में स्क्रीन नई तकनीक के साथ लॉन्च की जा रही है जो अब तक के किसी भी स्मार्टफोन में नहीं मिली। इसकी स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल होगा और बिल्ड इन प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी लोड किया जाएगा। मतलब इस फोन में एक विशेष सॉफ्टवेयर होगा जो स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को छुपा कर रखेगा। मतलब अब फोन पर दिखने वाली जानकारी केवल यूजर को ही दिखाई देगी और यूजर इस सॉफ्टवेयर में दिखने वाली जानकारी को अपने हिसाब से ऑन /ऑफ कर देख सकेगा। सबसे बड़ा फायदा होगा सार्वजनिक स्थान पर फोन का इस्तेमाल करते हुए व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहेगी।
दमदार परफॉर्मेंस और एनर्जी सेवर चिपसेट
लीक रिपोर्ट के माने तो Samsung Galaxy s26 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 जैसा टॉप लेवल चिपसेट इस्तेमाल किया जा रहा है। यह चिपसेट जहां मल्टी टास्किंग और गेमिंग फीचर्स को आसान बनाएगा वही आपका फोन की एनर्जी को भी बचाएगा। फोन का कंफीग्रेशन काफी बेहतरीन रखा गया है। फोन में 12 GB और 16GB जैसे RAM विकल्प मिलेंगे। साथ ही यहां 1TB तक का स्टोरेज मिलेगा जो बड़ी-बड़ी फाइल्स को स्टोर करने में यूजर की मदद करेगा।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
लीक रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy S26 Ultra को कई आकर्षक कलर में लॉन्च किया जाएगा। संभावित रंग कोबाल्ट वायलेट ,ब्लैक, पिंक, गोल्ड, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू, व्हाइट जैसे रंग होंगे। हालांकि लॉन्च से पहले पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी जिसमें नए रंगों के बारे में पता चलेगा। डिजाइन की बात करें तो फिलहाल डिजाइन के बारे में पूरा खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी से पता चलता है कि यह फोन बेहतर बिल्ड क्वालिटी और एर्गोनोमिक डिजाइन में पहले से बेहतर होगा। अर्थात यूजर को इसे हाथ में पढ़ते ही एक प्रीमियम फिनिश का अनुभव मिलेगा।
लॉन्ग लास्टिंग बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Samsung Galaxy S26 Ultra अल्ट्रा की बैटरी क्षमता को लेकर लीक रिपोर्ट में कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इस फोन में बैट्री कैपेसिटी 5200 mAh की होगी जो कि पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी। इसके साथ ही इस मॉडल में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और कंपैटिबल मैग्नेटिक एसेसरी। इसे वार्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाए और दिन भर पावर सुरक्षित रहे।
200 MP के साथ अन्य दमदार कैमरा फीचर्स
सैमसंग के सभी फोन की सबसे खासियत होती है उनके कैमरा, Samsung Galaxy s26 Ultra Camera भी दमदार होने वाला है। 200 MP मुख्य कैमरा, वहीं 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, इसके अलावा 50 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा विथ 5 टाइम्स ऑप्टिकल जूम और 10 MP टेलीफोटो विथ 3 टाइम्स ऑप्टिकल जूम कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए यहां मिलेगा 12 MP वाइड सेंसर वाला कैमरा जो HDR वीडियो और 4K रिकॉर्डिंग में पूरा सपोर्ट करेगा।
लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी
Samsung Galaxy S26 Ultra लांच इवेंट 25 फरवरी 2026 को होने वाला है और 26 फरवरी 2026 से इसके ग्लोबल प्री ऑर्डर्स लिए जाएंगे। सूत्रों की माने तो मार्च के पहले सप्ताह से डिलीवरी शुरू हो जाएग और फोन 10-11 मार्च तक डीलर्स के पास उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि वेब ग्राहक जो इस फोन को खरीदना चाहते हैं वह प्री बुकिंग पर बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि कंपनी द्वारा प्री ऑर्डर बेनिफिट्स दिए जाते हैं जैसे कि एक्सचेंज बोनस एसेसरीज ऑफर इत्यादि।
Samsung Galaxy s26 Ultra इस बार अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन रिलीज करने वाला है। यह फोन केवल परफॉर्मेंस और स्क्रीन टेक्नोलॉजी को ही अपडेट नहीं करता, बल्कि आपको देता है बेहतर प्राइवेसी, बेहतर डिजाइन, बेहतर बैटरी लाइफ और नई चार्जिंग सुविधा। मतलब 2026 में ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इस फोन में सारे जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे यूजर्स जो लंबे समय से एक फ्लैगशिप फोन के इंतजार कर रहे थे उनके लिए Samsung Galaxy s26 Ultra एक परफेक्ट फोन साबित हो सकता है।
Read More: पद्म अवॉर्ड्स 2026: रोहित शर्मा, धर्मेंद्र, अलका याग्निक समेत 131 नायकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान












