Android: वैसे तो ज्यादातर लोग हर तीन-चार साल में नया मोबाइल ले लेते हैं जिससे उनके मोबाइल में सारे के सारे लेटेस्ट फीचर आ जाते हैं लेकिन यदि आप भी किसी बहुत पुराने मोबाइल को इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें एंड्रॉयड का काफी पुराना वर्जन है तो आपके लिए एक बुरी खबर है क्योंकि अब आगे गूगल क्रोम के नए अपडेट से आप अपने मोबाइल में गूगल क्रोम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और यदि आपके पास भी इस समय कोई काफी पुराना Android मोबाइल है तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा किस वजह से होने वाला है।
इस Android वर्जन की यूजर नहीं कर पाएंगे गूगल क्रोम का इस्तेमाल

आपको बता दें की 6 दिसंबर 2023 को गूगल क्रोम का नया वर्जन आने वाला है और इस वजन के साथ ही जो भी लोग एंड्रॉयड 7.1 और एंड्रॉयड 7.0 पर चलने वाले मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं उन लोगों के मोबाइल में गूगल क्रोम चलना बंद हो जाएगा और वह इसके बाद गूगल क्रोम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि अभी तक गूगल क्रोम के पुराने वर्जन Android Naugat को सपोर्ट दिया जाता था लेकिन इस अपडेट के आने के बाद यह सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़े:- OnePlus के प्रीमियम मोबाइल को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, इसमें मिलता है 50MP का कैमरा
जानिए कितने Android यूजर को होगा इससे नुकसान

इस समय सारी दुनिया में गूगल क्रोम सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है लेकिन अब इसके नए अपडेट से एंड्रॉयड 7.1 और एंड्रॉयड 7.0 के यूजर्स के लिए काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है हालांकि आपको बता दें कि वर्तमान समय में गूगल क्रोम के ज्यादातर यूजर के पास नए Android डिवाइसेज है इसीलिए काफी कम यूजर को ही यह नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि इस समय एंड्राइड के इन वर्जन के यूजर्स की मात्रा मात्र 2.6% ही हैं।
यह भी पढ़े:- BSNL लेकर आया दिवाली पर यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर, यूजर्स को फ्री में मिलेगा 3GB डेटा

