/
/
विवेक की मानें तो आज के जीवन में फिटनेस बहुत बड़ी चुनौती है। लोगों के जीवन में व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि लोग खुद की हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए कितना भी बिजी शेड्यूल हो और रात में भले ही विवेक शूट पूरा कर 3 बजे सोएं, लेकिन वे सुबह 7.30 उठ जाते हैं।

लगभग 8.30 से 9 के बीच ब्लैक कॉफी पीने के बाद वे सीधे जिम चले जाते हैं। यहां दो घंटे तक वर्क आउट करते हैं। इस दौरान वे किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं करते और न ही ज्यादा वेट उठाने के चक्कर में रहते हैं। विवेक बताते हैं कि उनका वर्क आउट बहुत धीरे-धीरे होता है और फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करते हैं न कि बॉडी बिल्डिंग के लिए। इसलिए ओवर वेट उठाने से बचते हैं, क्योंकि इससे चोट लगने के चांस ज्यादा होते हैं।View this post on Instagram

इसके लिए वे रात में ही तैयारी कर लेते हैं। सब्जियों को काटना हो या पनीर लेकर आना हो सारी तैयारी रात में हो जाती है। सुबह जब वे तैयार होते हैं। साथ ही साथ लंच की भी तैयारी करते हैं। इसी दौरान ऑमलेट बनाना हो या एग्स बॉइल करना हो सारे काम वे सुबह ही करते हैं।View this post on Instagram
वहीं एक वेब सीरीज में वे एक दमदार पुलिस अफसर का रोल करते भी नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की शूटिंग मई तक शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए विवेक को साइन कर लिया गया है।View this post on Instagram