जाकिर खान धुरंधर बयान: बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों की सफलता का जश्न मनाया जाता है, लेकिन इस बार माहौल काफी अलग है। सुपरहिट फिल्म धुरंधर :द रिवेंज रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है और उसकी सफलता पर बॉलीवुड के एक खेमे ने चुप्पी साध ली है। जबरदस्त लोकप्रियता के बावजूद भी बॉलीवुड धुरंधर: द रिवेंज और आदित्य धर की खुलकर तारीफ नहीं कर पा रहा। इसी बात को लेकर मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कुछ ऐसा सुना दिया है कि जिससे इंडस्ट्री में बवाल मच गया है।

 जाकिर खान धुरंधर बयान हर जगह इस तरह वायरल हो रहा है जैसे जाकिर खान ने सालों से दबी सच्चाई को बाहर निकाल कर रख लिया हो। जाकिर खान ने अपने मजाकिया अंदाज में एक कॉमेडी पंच जरूर मारा है, लेकिन यह कॉमेडी पंच कम और बॉलीवुड की मानसिकता और प्रतिस्पर्धा पर एक बहुत बड़ा सवाल था।

क्या था जाकिर खान धुरंधर बयान?कैसे किया बॉलीवुड ने रिएक्ट

बता दें हाल ही में जाकिर खान को चेतक अवॉर्ड शो होस्ट करते हुए देखा गया। अवॉर्ड शो होस्टिंग करते हुए जाकिर खान ने अपने अंदाज में बॉलीवुड की पोल खोल दी। उन्होंने धुरंधर की सफलता को लेकर बॉलीवुड के रिएक्शन पर सवाल उठाया।

जाकिर खान ने बॉलीवुड वालों को कहा कि,

“कितनी भी बधाई पोस्ट डालें, कितनी ही स्टोरी डालें, कितने ही इंटरव्यूज में बोल दें कि यह मेरी फेवरेट फिल्म है, पर सच यही है कि धुरंधर से सबकी जल तो रही है।”

उन्होंने इसके बाद मजाकिया अंदाज में पंच लाइन भी बोली कि,

“बम भले ही ल्यारी में फूटे हैं, पर धुआं बांद्रा से जुहू तक उठ रहा है।”

इसके बाद अवार्ड शो में आए लोगों का हाल ऐसा था कि वह ना इस सच को पचा पा रहे थे और ना ही ताली बजा पा रहे थे। कैसे रिएक्ट करना है वे लोग भूल चुके थे। हालांकि जो लोग धुरंधर को असली सच्ची और दमदार फिल्म मान रहे हैं वे इस बयान से काफी खुश थे और उन्होंने इस सच को सुनते ही जोरदार तालियां पीटी।

जाकिर खान धुरंधर बयान केवल एक साधारण मजाक नहीं था, बल्कि यह बॉलीवुड में पल रही जलन और कंपटीशन पर एक तंज था। उन्होंने पूरे बॉलीवुड वालों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि बॉलीवुड में सब ऊपर ऊपर से बधाई जरूर दे रहे हैं लेकिन आदित्य धर से जल रहे हैं। यह एक तंज था की फिल्म का सेट कहीं और है। फिल्म को सक्सेस भी मिल रहा है, लेकिन पूरे बॉलीवुड (बांद्रा और जुहू) में इसकी सफलता से जलन देखी जा रही है।

क्या सच में धुरंधर की सफलता से बॉलीवुड को तकलीफ हो रही है?

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है, इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। केवल 18 दिनों में यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। इंटरनेशनल मार्केट में भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। ऐसे में लाजमी है कि इस फिल्म से बड़े-बड़े मेकर्स जल रहे होंगे। इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड के पारंपरिक ट्रेंड को बदल दिया है।

आज दर्शकों की इच्छाओं पर कई बड़ी-बड़ी फिल्में फेल हो चुकी है। बड़े बजट की फिल्में पीछे छूट रही हैं। बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी कई फिल्मों को पीटते हुए देखा गया है। ऐसे में धुरंधर ने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है की असलियत दिखाओ तो जनता आपकी कहानी को सुनती भी है और सराहती भी है। धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 ने साबित कर दिया है कि दर्शक अब मेकर के नाम को नहीं, स्टार के पॉवर को नहीं बल्कि दमदार कहानी और शानदार एग्जीक्यूशन देखना चाहते हैं।

जाकिर खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जाकिर खान धुरंधर बयान के बाद सोशल मीडिया पर अवार्ड शो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके बयान को मजाकिया तंज जरूर बता रहे हैं। लेकिन हर यूजर जानता है कि जाकिर खान ने जो कहा वह सच्चाई है। बॉलीवुड में फेक अप्रिशिएसन बहुत होता है। लेकिन असल में कोई भी आदित्य धर और धुरंधर :द रिवेंज की टीम का मनोबल नहीं बढ़ा रहा। बल्कि आए दिन प्रोपेगेंडा फिल्म, स्क्रिप्ट चोरी, भाजपा समर्थन इत्यादि आरोप लगा रहे हैं।

जाकिर खान धुरंधर बयान भले ही हंसी मजाक में दिया गया एक साधारण बयान हो, लेकिन इसके पीछे छिपी सच्चाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। धुरंधर के दोनों पार्ट की सफलता ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड का पूरा खेल बदल गया है। इंडस्ट्री के अंदर यदि आज कोई इर्षा है तो उसे छोड़कर नए दौर को अपनाना होगा। वरना दर्शक के दिलों में यह कलाकार और मेकर्स कभी अपनी जगह नहीं बना पाएंगे।

Read More: जाह्नवी कपूर पोर्न साइट कॉन्ट्रोवर्सी: 15 साल की उम्र और वह गंदी साइट… जाह्नवी कपूर ने खोल दिया अपनी जिंदगी का सबसे काला कच्चा चिट्ठा