Entertainment

यामी गौतम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: धुरंधर 2 से नई नवेली तक- यामिनी के पास हैं धमाकेदार अपकमिंग लाइनअप

यामी गौतम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

यामी गौतम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स : बॉलीवुड की शानदार अदाकारा यामी गौतम पिछले कुछ समय से अपने इंटेंस अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। 2026-27 भी उनके लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस दौरान वे अलग-अलग खास किरदारों में दिखाई देने वाली हैं। जी हां यामी गौतम ने अब तक ऐसी मूवीस में काम किया है जो सामाजिक रूप से काफी अर्थपूर्ण रही हैं और आने वाले समय में यामी गौतम अपने अभिनय में नया अध्याय जोड़ने वाली हैं।

जी हां, आने वाले समय में हमें यामी गौतम इंटेंस रोल, हॉरर रोल, कॉमेडी रोल, एक्शन पैक्ड रोल में दिखाई देंगी। मतलब यामी गौतम अपने आने वाले दिलचस्प प्रोजेक्ट्स से अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन करने वाली हैं। सबसे खास बात इस बार उनके लाइनअप प्रोजेक्ट्स बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ जुड़े हुए हैं। मतलब 2026-27 में यामी गौतम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार है।

yami gautam

यामी गौतम अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हॉरर से लेकर एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस

धुरंधर द रिवेंज : 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 रिलीज़ होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म का निर्माण यामी गौतम के पति आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें यामी गौतम स्पेशल कैमियो के रोल में देखेंगी जो एक एक्शन सीन के लिए है।

सूत्रों के माने तो इसमें यामी गौतम पाकिस्तान कि किसी बड़ी पॉलिटिकल पर्सनालिटी का रोल निभाने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है क्योंकि डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक हर कोई अपने होंठ सिल कर बैठा है। लेकिन अगर यह बात सच है तो यामी गौतम का नाम भी हमेशा के लिए धुरंधर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ जुड़ जाएगा।

नई नवेली : यामी गौतम की अपकमिंग दिलचस्प मूवी में से एक है हॉरर कॉमेडी ‘नई नवेली’। इस मूवी को प्रसिद्ध प्रोड्यूसर आनंद एल राय और तमिल फिल्म मेकर बालाजी मोहन तैयार कर रहे हैं। सबसे खास बात यह होगी कि इसमें आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी फिर से एक साथ आने वाली है। साथ ही इसमें होगा यामी गौतम के हॉरर कॉमेडी का मसाला।

यामी गौतम के लिए अब तक की यह सबसे अलग मूवी होने वाली है क्योंकि इसमें कॉमेडी, भूत-प्रेत और मनोरंजन का पूरा तड़का होगा। कहा जा रहा है कि यह फिल्म लोक कथाओं से प्रेरित होगी और इसे काफी लाइट जॉनर में परोसा जाएगा। सूत्रों की माने तो इस फिल्म की स्टोरी लिखकर तैयार की जा चुकी है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

चोर निकल कर भागा 2 : चोर निकल कर भागा की तर्ज़ पर ही ‘चोर निकल कर भागा 2’ बनने वाली है। इस मूवी में सनी कौशल और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है इस बार यह मूवी क्रूज में शूट की जाएगी। इस बार भी हाई प्रोफाइल डकैती ही होगी। लेकिन कहानी में होगा नया तड़का। मूवी की शूटिंग 2025 के अंत से शुरू होने की बात कही जा रही है। यह मूवी इस बार OTT प्लेटफॉर्म की जगह सीधा सिनेमा घर में रिलीज की जाएगी।

यामी गौतम के आने वाले संभावित प्रोजेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यानी गौतम के पास अन्य कुछ प्रोजेक्ट भी लाइनअप में हैं जिनके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं। इनमें से कुछ नाम Tamasur, Goal, Send Help, Good Luck Have Fun, Dont lie, Mercy जैसे नाम भी कहे जा रहे हैं।

हालांकि अभी तक इन पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय है कि यामी गौतम की झोली में प्रोजेक्ट की कोई कमी नहीं है। ‘हक’ के बाद यामी गौतम अपनी एक्टिंग का स्किल बॉलीवुड में साबित कर चुकी है और अब नए एक्सपेरिमेंट के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

कुल मिलाकर आर्टिकल 370, हक जैसे प्रोजेक्ट में शानदार अभिनय का जौहर दिखाने के बाद अब यामी गौतम कुछ बड़े और पर अलग प्रोजेक्ट्स करने वाली हैं। भले ही वे बड़ी बजट की फिल्मों में काम ना करें लेकिन उनके द्वारा चुने गए विषय काफी मजबूत होते हैं जो दर्शकों को आकर्षित तो करते ही हैं उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं।

Read More: Aishwarya Desai Spirit Poster: कौन हैं ऐश्वर्या देसाई, स्पिरिट मूवी की मिस्ट्री गर्ल? विवेक ओबेरॉय का खतरनाक लुक भी जारी, पोस्टर हुआ वायरल

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp