OTT की दुनिया में जल्द ही तान्या मित्तल की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जी हां, Balaji Production के बैनर तले Zee5 के साथ तान्या मित्तल ने अपने नए OTT शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

रियलिटी शो से पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल अब रोमांस और इमोशन से भरे एक पापुलर सीरीज में नजर आने वाली हैं। सूत्रों की माने तो यह Broken But Beautiful 4 होगा।

हालांकि शो के नाम को लेकर अभी कुछ भी आधिकारीक रूप से जारी नहीं किया गया है। लेकिन शूटिंग की आधिकारिक घोषणा तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर दी है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

तान्या नोट्स

फैन्स,सपोर्टर और एकता कपूर को किया धन्यवाद

सूत्रों के मुताबिक तान्या मित्तल ने आज से Zee5 के लिए एक नए OTT शो की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो बालाजी टेलीफ़िल्म प्रोड्यूस कर रहा है। सेट से आई शुरुआती जानकारी के अनुसार इस शो में तान्या मित्तल का किरदार काफी फ्रेश और रिलेटेबल होने वाला है।

शूट के पहले दिन ही तान्या मित्तल ने अपनी एनर्जी और कॉन्फिडेंस से पूरी टीम को इंप्रेस कर दिया। यह उनके करियर का बहुत बड़ा मोड माना जा रहा है। क्योंकि पहली बार इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस और OTT प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। इस बात को लेकर तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और सपोर्टर को भी धन्यवाद किया है। उन्होंने फैंस से कहा कि यह पल केवल उनका नहीं बल्कि उनके पूरे सपोर्टर और उनसे प्यार करने वालों का है।

शूट के बाद पैप्स से हुई दिलचस्प बातचीत

पहले दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद जब तान्या स्टूडियो से बाहर निकलीं तब पर पैप्स ने उन्हें घेर लिया। पेप्स उनसे अलग-अलग पोज़ देने के लिए कहने लगे। जब एक पैपराज़ी ने उन्हें कहा,

‘मैम आगे आइए पीछे कुछ नहीं रखा है’

तब तान्या मित्तल ने भी पूरे एटीट्यूट के साथ कहा कि,

‘मैं हमेशा आगे ही बढ़ती हूं पीछे नही जाऊंगी’

उनका यह जवाब उनके कॉन्फिडेंस को झलकाता है, कि वह अपने करियर को लेकर कितनी गंभीर हैं। बिग बॉस 19 के घर में भी तान्या मित्तल इसी प्रकार कॉन्फिडेंस के साथ अपने जीवन को लेकर आश्वस्त थी कि उन्हें आगे क्या करना है और आज भी इसी कॉन्फिडेंस के दम पर हर सोची हुई बात को सच कर रही हैं।

शो के लिए कितनी फीस ले रही हैं तान्या

जैसे ही तान्या मित्तल zee5 और बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए शो कर रही है यह खबर सामने आई तो हर कोई यह पूछ रहा है कि आखिर एकता कपूर तान्या को इस शो के लिए कितनी फीस दे रही हैं? क्योंकि एकता कपूर का ट्रेंड रहा है कि वह अपने सितारों को भारी भरकम फीस देती हैं। खासकर पर एपिसोड फीस लाखों में होती है।

ऐसे में मीडिया रिपोर्ट की माने तो तान्या को भी शो के लिए प्रति एपिसोड अच्छी खासी रकम ऑफर की गई है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया लेकिन इतना स्पष्ट है की OTT में उनका यह डेब्यू तान्या को है टॉप स्टार्स की लिस्ट में ला देगा।

तान्या मित्तल का यह ट्रांजिशन उनके फैन्स और सपोर्टर को काफी पसंद आ रहा है। रियलिटी शो से एक इमोशनल रोमांटिक सीरीज तक का उनका यह सफर उनकी वर्सेटिलिटी को दर्शाता है। अब फैन्स उन्हें जल्द ही नए अवतार में देखने वाले हैं।

यदि खबर सही रही तो सच में यह ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ का चौथा सीजन होगा और जल्द ही तान्या किसी बड़े लीड एक्टर के साथ OTT पर रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

Read More: Broken But Beautiful Season 4 में तान्या मित्तल का नाम हुआ फाइनल… रियलिटी शो से ‘रोमांस क्वीन’ बनकर करेंगी OTT डेब्यू!!