Surbhi Jyoti Maternity Shoot: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खास और खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। वह 38 की उम्र में मां बनने वाली हैं और अपनी इस जर्नी को लगातार फैंस के साथ शेयर भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है, और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

नए मैटरनिटी शूट ने जीता फैंस का दिल

इन तस्वीरों में Surbhi Jyoti अपने होने वाले बच्चे के छोटे-छोटे कपड़ों को अपने बेबी बंप पर रखकर पोज दे रही हैं। उनके चेहरे की खुशी और एक्साइटमेंट देखकर ही बनती है। लोगों को उनका यह कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा लग रहा है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सुरभि ज्योति

नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार

एक फोटो में तो सुरभि उन छोटे कपड़ों को बड़े प्यार से देख रही हैं। देखकर साफ पता चल रहा है कि वह अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं और अपने आने वाले बच्चे का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

सुरभि ज्योति

येलो मैक्सी ड्रेस में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

शूट के लिए Surbhi Jyoti ने एक प्यारी सी येलो मैक्सी ड्रेस पहनी है। खुले बाल और न्यूड मेकअप में वह बहुत सुंदर लग रही हैं, और उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। फैंस का कहना है कि प्रेग्नेंसी में उनका ग्लो और भी बढ़ गया है।

सुरभि ज्योति

तस्वीरों के साथ लिखा खास संदेश

ये फोटोज शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा कि वह इस सफर के हर पल को जी रही हैं और बहुत खुश हैं। उनके इस पोस्ट पर टीवी के कई दोस्तों और फैंस ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

सुरभि ज्योति

2024 में की थी शादी

आपको याद हो तो Surbhi Jyoti ने साल 2024 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद खुश हैं।

Disclaimer: यह खबर अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।

Read more: कौन थीं कुमुद राणे? सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन से खान परिवार सदमे में है और उन्हें नम आंखों से विदाई दी