टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो 'Lock Upp: Sach Yaa Sazaa' को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शिल्पा ने दावा किया कि 'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ने के बाद उन्हें लगातार परेशान किया गया और एक रिपोर्टर ने उन्हें एक कथित MMS वीडियो भेजकर कहा था कि वह उनका वीडियो है।

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो 'Lock Upp: Sach Yaa Sazaa' को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शिल्पा ने दावा किया कि 'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ने के बाद उन्हें लगातार परेशान किया गया और एक रिपोर्टर ने उन्हें एक कथित MMS वीडियो भेजकर कहा था कि वह उनका वीडियो है।
शो में बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया कि यह घटना साल 2015-16 की है, जब वह शो से बाहर हो चुकी थीं।
उन्होंने कहा,
"एक मीडिया रिपोर्टर ने मुझे एक वीडियो क्लिप भेजी। मैंने पूछा कि यह क्या है? उसने कहा कि यह आपका वीडियो है। डाउनलोड होने के दौरान मैं बहुत डर गई थी। एक पल के लिए लगा कि कहीं यह किसी चेंजिंग रूम का वीडियो तो नहीं है। मेरा पूरा शरीर सुन्न पड़ गया था।"
I don't know how much truth she is speaking and how much harassment she faced . But filing a false harassment case is never the solution. There are many legal ways to deal with these situations.#LockUpp2 #LockUpp pic.twitter.com/ttvVaCNme4
— 𝑨𝒗𝒚𝒂𝒂𝒏🦭 (@avyyaan) July 15, 2026
शिल्पा ने आगे बताया कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो उसमें एक धुंधली (ब्लर) क्लिप थी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष दिखाई दे रहे थे।
उन्होंने कहा,
"मैंने कहा, यह क्या है? मैंने उससे कहा कि क्या तुम पागल हो? उसने पूछा कि क्या यह आपका वीडियो नहीं है? मैंने जवाब दिया कि बिल्कुल नहीं। मुझे पता है कि मैं आखिरी बार कब किसी रिश्ते में थी, इसलिए ऐसा होना संभव ही नहीं था।"
शिल्पा शिंदे का दावा है कि बाद में रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या इस वीडियो को रिलीज कर दिया जाए।
अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने कई घंटे साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ बिताकर मामले की जांच कराई। उनके अनुसार, जांच में पता चला कि यह एक पुराना अश्लील वीडियो था, जिसमें महिला के चेहरे को एडिट और ब्लर करके उनके नाम से "Bhabiji Ka MMS Out" जैसे भ्रामक दावे सोशल मीडिया पर फैलाए गए थे।
शिल्पा ने कहा कि इस घटना का उन पर और उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी मां और यहां तक कि उनके अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने भी उनसे पूछा था कि क्या वायरल वीडियो वास्तव में उनका है।
शो में शिल्पा ने यह भी दावा किया कि 'बिग बॉस 11' में जाने से पहले उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया था।
उन्होंने कहा,
"जब मैं बिग बॉस में जा रही थी, तब मेरे खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करा दिया गया। मुझे जमानत लेकर बिग बॉस में जाना पड़ा। सोचिए, मुझे किस स्तर तक परेशान किया गया।"
गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा शिंदे उस समय भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि 2017 में 'भाबी जी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ दर्ज कराया गया यौन उत्पीड़न का मामला झूठा था। उन्होंने दावा किया कि यह कदम उन्होंने अपने बकाया भुगतान और कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने के लिए उठाया था।
बता दें कि शिल्पा शिंदे ने साल 2015 में 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। निर्माताओं के साथ विवाद के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। हाल ही में करीब 10 साल बाद उन्होंने 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' में इसी किरदार से वापसी की है।