रोहित सराफ को कौन नहीं जानता? मिसमैच के ऋषि के नाम से रोहित सराफ देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं। बॉलीवुड में भी वे अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। हालांकि अब रोहित नए और बड़े सिनेमा सफर की शुरुआत करने वाले हैं।
जी हां अपनी रोमांटिक और यंग इमेज के लिए जाने जाने वाले रोहित अब साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। साउथ में उनका डेब्यू किसी साधारण फिल्म से नहीं बल्कि एक बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट से हो रहा है।
उनकी आने वाली फिल्म ‘महाकाली’ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनका डेब्यू होगी। यह फिल्म मशहूर निर्देशक प्रशांत वर्मा की सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। यह वही यूनिवर्स है जिसने फिल्म ‘Hanu-Man’ के जरिए दर्शकों को पौराणिक कथाओं का अंदाज दिखाया। अब ‘महाकाली’ इस कहानी को आगे बढ़ाने की अगली कड़ी मानी जा रही है।
महाकाली में रोहित सराफ का किरदार
रोहित सराफ को अब तक रोमांटिक और यंग एज रोल्स में देखा गया है। लेकिन महाकाली में उनका रोल काफी अलग होने वाला है। हालांकि उनका किरदार क्या होगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह उनके करियर के लिए बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट होगा।
निर्देशक प्रशांत वर्मा ने भी रोहित को ईमानदार और चार्मिंग परफॉर्मर बताया है। जिससे साफ पता चलता है कि इस फिल्म में रोहित का नया रूप देखने को मिलेगा। हालांकि रोल को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट रूप से रिवील नहीं किया गया है। लेकिन इतना तय है कि उनका रोल कहानी में अहम मोड़ लेगा। रोहित ने इस फिल्म की शूटिंग का एक बहुत बड़ा शेड्यूल हैदराबाद में पूरा कर लिया है मतलब यह रोल केवल कैमियो नहीं बल्कि कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
रोहित के अलावा फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘महाकाली’ में रोहित सराफ के अलावा अक्षय खन्ना भी कास्ट किए गए हैं। अक्षय खन्ना फ़िल्म में शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं जो असुरों के गुरु हैं। अक्षय खन्ना का कैरेक्टर ग्रे शेड वाला होने वाला है। वही फिल्म में लीड रोल ‘भूमि शेट्टी’ निभा रही हैं जो महाकाली का किरदार निभाने वाली हैं।
इस फिल्म की कहानी महाकाली के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है जो एक सुपर हीरो अवतार के रूप में दिखाई जाएगी। महाकाली अकेली फिल्म नहीं है बल्कि यह हनुमान यूनिवर्स का अगला बड़ा चैप्टर है। इस बार कहानी में महाकाली का उदय असुरों का नाश जैसे एलिमेंट देखने को मिलेंगे।
कब होगी महाकाली फ़िल्म रिलीज?
फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई भी डेट फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है। हालांकि यह फिल्म डायरेक्टर पूजा अपर्णा कोल्लूर और क्रिएटर प्रशांत वर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे ग्रैंड स्केल पर बनाया जा रहा है और इस पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। हैदराबाद की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और अगला हिस्सा कोलकाता में शूट होगा।
कुल मिलाकर रोहित सराफ का महाकाली के साथ तेलुगू डेब्यू उनके करियर के लिए बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। यह एक पौराणिक कहानी है जिसमें बड़े स्टार के साथ रोहित को मौका मिला है। ऐसे में रोमांटिक और चॉकलेटी बॉय से मेथेलॉजिकल स्टार का यह सफर रोहित सराफ की ग्रोथ के लिए काफी लाभकारी होगा। अगर सब कुछ सही रहा तो यह प्रोजेक्ट रोहित सराफ को पैन इंडिया स्टार भी बन सकता है।













