• Latest
  • Trending
  • All
मराठा मंदिर

मराठा मंदिर: 80 साल पुराना सिनेमा घर, 30 साल से चल रही है DDLJ , अब धुरंधर 2 ने लगा दिया House Full का बोर्ड

March 21, 2026
Bumper Voting

Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

April 24, 2026
Long Distance Relationship Tips

Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक

April 23, 2026
अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

April 23, 2026
लू से बचाव

लू से बचाव: हीट वेव का हमला… शरीर देता है यह संकेत… समय पर पहचाने और करें यह घरेलू उपाय!!

April 23, 2026
Sugarcane Legislation

Sugarcane Legislation : देश में 60 साल पुराने गन्ना कानून में सुधार की तैयारी, किसानों को होंगे बड़े फायदे-14 दिनों मिलेगी पेमेंट

April 23, 2026
समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

April 23, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement : किसानों का गेहूं खरीदने बढ़ाई जाएगी समय सीमा, तौल कांटों में दिक्कत होने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज !

April 23, 2026
Moong-chana Benefits

Moong-chana Benefits : अंकुरित मूंग और काले चने सेहत के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन?

April 23, 2026
झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो

झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो: सो रही महिला से ऑटो चालक की अभद्रता, वीडियो देख भड़के लोग

April 23, 2026
2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

April 23, 2026
Bada Mangal 2026

Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, ज्येष्ठ माह में 8 ‘बड़ा मंगल’ होने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें?

April 23, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips : किचन से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें कैसे दूर करें इन्हें?

April 23, 2026
Friday, April 24, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

मराठा मंदिर: 80 साल पुराना सिनेमा घर, 30 साल से चल रही है DDLJ , अब धुरंधर 2 ने लगा दिया House Full का बोर्ड

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
March 21, 2026
in मनोरंजन
मराठा मंदिर
49
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

मराठा मंदिर :  एक ऐसा थिएटर जहां आज भी हर दिन एक प्रेम कहानी दोहराई जाती है। जहां सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं परंपरा बन चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर की। मुंबई का मराठा मंदिर केवल एक सामान्य थिएटर नहीं है बल्कि यह थिएटर भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

 80 साल पुराने थिएटर ने बॉलीवुड के बदलते दौर को देखा है। जब सारे थिएटर मल्टीप्लेक्स में बदल चुके तब यह थिएटर आज भी शान से सिंगल स्क्रीन थिएटर की सूची में कायम है। इस थिएटर ने जाने कितने सुपरस्टार के उतार चढ़ाव देखे हैं। दर्शकों का हर स्वभाव देखा है। लेकिन इस थिएटर की पहचान बनी दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे मूवी से, जो यहां पिछले 30 साल से लगातार चल रही है। और इस थिएटर ने इस बार अपनी 30 साल की परंपरा के विपरीत जाने का फैसला भी कर लिया।

मराठा मंदिर ने इस बार DDLJ के टाइम को धुरंधर 2 के लिए बदल दिया और धुरन्धर 2 ने मराठा मंदिर के बाहर House Full का बोर्ड भी लगा दिया। जी हाँ, इस थियेटर की पूरी 1000 सीटें कर शो में house full चल रही हैं। थियेटर मालिक मनोज देसाई ने इस फ़िल्म को बॉलीवुड की अब तक के धमाकेदार मूवी बताया है।

RelatedPosts

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

April 23, 2026
2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

April 23, 2026
Zayn Marie khan

ज़ैन मैरी खान : आमिर खान की भतीजी ने मचा दिया धमाल… ‘Dacoit’ में एक्टिंग देखकर पूरा बॉलीवुड कर रहा है तारीफ

April 23, 2026
रिया सेन MMS कांड

रिया सेन MMS कांड: एक वीडियो ने छीन लिया स्टारडम… जानिए कैसे हुआ था धोखा ग्लैमर क्वीन ‘रिया सेन’ के साथ!!!

April 22, 2026

क्या है मराठा मंदिर और क्या है इसकी खासियत?

मराठा मंदिर मुंबई सेंट्रल इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन थिएटर है। इस थिएटर की नींव 16 अक्टूबर 1945 को रखी गई थी। यह वह दौर था जब भारत में अंग्रेज़ो का शासन था। सिनेमा लोगों के लिए उस दौरान सबसे बड़ा और एक मात्र मनोरंजन हुआ करता था। मराठा मंदिर उस युग में अपनी जगह कायम कर चुका था। इस थिएटर में एक बहुत बड़ा विशाल हॉल, ऊंची छत और लगभग 1000 लोगों की सीटिंग क्षमता है। आज जब मल्टीप्लेक्स का जमाना आ गया है। तब भी मराठा मंदिर उसी शान से खड़ा है और लोगों को सिंगल स्क्रीन बड़े पर्दे का अनुभव देता है।

maratha

मराठा मंदिर ने देखें है बड़ी-बड़ी फिल्मों के प्रीमियर

1940 से 1970 के दशक में मराठा मंदिर बॉलीवुड का एक ऐसा थिएटर हुआ करता था जहां प्रीमियर शो हुआ करते थे। जी हां, बड़ी-बड़ी फिल्मों की फर्स्ट स्क्रीनिंग इस थिएटर ने देखी है। यह थिएटर एक समय ऐसी पहचान रखता था कि यहां बड़े-बड़े सितारे फिल्म रिलीज करने के लिए आते थे। मीडिया का जमावड़ा यहां लगता था। लोगों की भीड़ सितारों को देखने के लिए आती थी।

समय बदला नए थिएटर आगे लेकिन मराठा मंदिर ने अपनी पहचान को खत्म नहीं होने दिया। आज भी जनता के बीच इस थिएटर ने अपनी पहचान जनता के थिएटर के रूप में बना कर रखी है। जहां एक साधारण व्यक्ति कम से कम दाम में अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकता है।

DDLJ ने बना दिया इस थिएटर को अमर

मराठा मंदिर को आज लोग DDLJ मूवी की वजह से जानते हैं। 1995 में रिलीज हुई इस मूवी को मराठा मंदिर ने ऐसे पकड़ लिया है कि यहां रोज एक तय समय पर यह मूवी दिखाई जाती रही है

पिछले 30 सालों से लगातार मराठा मंदिर में DDLJ का एक शो चलता है। दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में DDLJ मराठा मंदिर की वजह से ही शामिल हुई है। मुंबई में घूमने के लिए आने वाले कई लोग मराठा मंदिर जैसे हिस्टोरिकल थिएटर में DDLJ देखने के लिए आते हैं।

मराठा मंदिर की कमाई कितनी और कैसे होती है?

मराठा मंदिर की कमाई का मॉडल बाकी मल्टीप्लेक्स या सिनेमाघर से काफी अलग है। मराठा मंदिर में टिकट बिक्री से ही मुख्य आय होती है। यहां रोजाना डीडीएलजे का एक शो चलता है जिसे देखने के लिए सैकड़ो लोग आते हैं। नई फिल्मों की रिलीज के समय भी यहां जबरदस्त कमाई होती है। हालांकि मराठा मंदिर के टिकट के दाम मल्टीप्लेक्स की तरह हाई प्राइस नहीं होते। निम्न वर्गीय परिवारों के दर्शकों के लिए यह एक सबसे सही जगह है। यही वजह है कि मल्टीप्लेक्स के दौर में भी आज भी यह थिएटर फाइनेंशली रूप से काफी मजबूत है।

धुरंधर 2 ने बदला इतिहास लग गया house full का बोर्ड

आज तक मराठा मंदिर ने किसी भी फिल्म के लिए DDLJ फ़िल्म का शेड्यूल नहीं बदला था। परंतु धुरन्धर 2 की लम्बी टाइमिंग की वजह से मराठा मंदिर के मालिकों ने डीडीएलजे का पुराना फिक्स टाइम बदल दिया है। बता दे इससे पहले DDLJ रोजाना सुबह 11:30 शुरू होती थी। परंतु अब डीडीएलजे के शो के समय को 11:30 बजे से 11:00 कर दिया गया है।

धुरन्धर 2 फिल्म की लंबाई काफी बड़ी है। ऐसे में पर्याप्त शो को टाइम मिल सके और नई फिल्म को ज्यादा स्लॉट मिल सके इसी बात को ध्यान में रखते हुए मराठा मंदिर ने DDLJ के शेड्यूल को बदला है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज भी डीडीएलजे फिल्म को इस थिएटर से हटाया नहीं गया है। हालांकि 30 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि मराठा मंदिर में DDLJ का फिक्स टाइम बदला है जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। और मराठा मंदिर के मालिक के इस निर्णय से कई सालों बाद यह थियेटर house full के बोर्ड का अनुभव भी ले रहा है।

मराठा मंदिर केवल एक थिएटर नहीं है बल्कि भारतीय सिनेमा का जीवित इतिहास है। DDLJ जैसी प्यार की कहानी को इस थिएटर ने पिछले 30 सालों से अमर बनाए रखा है। और धुरंधर 2 को पर्याप्त जगह देने के लिए इस थिएटर में DDLJ का 30 साल पुराना शेड्यूल भी बदलने का निर्णय लिया। पुरानी यादों और नए जोश के बीच मराठा मंदिर आज भी वही संदेश दे रहा है कि ‘ सिनेमा बदल सकता है, लेकिन उसका जादू कभी खत्म नहीं होता’

Read More:Alexander Singh: ना बॉलीवुड… ना हॉलीवुड फिर भी जीत लिया ऑस्कर 2026 जानिए Alexander Singh की अनसुनी कहानी

Tags: DDLJ 30 yearsDhurandhar 2Maratha Mandir historyMaratha mandir mumbaiOld theatre of mumbai
ADVERTISEMENT
Previous Post

डॉक्टर से पहले ये रिंग बताएगी आपकी बीमारी! Oura Ring 4 भारत में लॉन्च—क्या ये जादू है?

Next Post

सोफिया फिरदौस: कौन है सोफिया फिरदौस जिनके एक वोट ने मचा दिया है उड़ीसा में सियासी तूफान?

Next Post
सोफिया फिरदौस

सोफिया फिरदौस: कौन है सोफिया फिरदौस जिनके एक वोट ने मचा दिया है उड़ीसा में सियासी तूफान?

Mohan Cabinet

Mohan Cabinet: किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा, समर्थन मूल्य पर बोनस देने का फैसला

Recent Posts

  • Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान
  • Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक
  • अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!
  • लू से बचाव: हीट वेव का हमला… शरीर देता है यह संकेत… समय पर पहचाने और करें यह घरेलू उपाय!!
  • Sugarcane Legislation : देश में 60 साल पुराने गन्ना कानून में सुधार की तैयारी, किसानों को होंगे बड़े फायदे-14 दिनों मिलेगी पेमेंट

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.