Entertainment

करिश्मा कपूर की लग्जरी लाइफ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश… ना फिल्में.. ना शोर…लेकिन फिर भी करोड़ों की कमाई है जारी !

करिश्मा कपूर

90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन उनकी कमाई और लग्जरी लाइफ़स्टाइल कम नहीं हुआ।

हैरानी की बात यह है कि करिश्मा कपूर एक लंबे अरसे से फिल्मों से दूर रहीं मगर फिर भी करोड़ों की मालकिन बनी हुई हैं, आखिर ऐसा क्या है कि उनकी इनकम करोड़ों में है, लाइफस्टाइल लग्जरियस है। मुंबई में आलीशान घर, लक्ज़री गाड़ियां, विदेश में छुट्टियां यह सब उनका नार्मल लाइफस्टाइल है।

करिश्मा ने लोगों की उस सोच को बदल दिया है जो बताती है की फिल्मों से दूर होते ही कमाई कम हो जाती है। बल्कि करिश्मा कपूर की कहानी तो और ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि यहां आज भी करोड़ो की इनकम जारी है।

करिश्मा कपूर की नेट वर्थ और इनकम सोर्स

करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति 100 करोड रुपए बताई जा रही है। उनकी कमाई के मुख्य सोर्स फ़िल्में और उनसे आने वाली रॉयल्टी, ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट और शो, OTT प्रोजेक्ट और रियल एस्टेट निवेश है। वे फिल्मों में भले ही एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी इनकम लगातार बनी हुई है।

तलाक की एलिमनी से मिले करोड़ो

करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की, 2016 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों के तलाक के बाद करिश्मा को बच्चों की कस्टडी मिली। मुंबई में रहने के लिए शानदार घर दिया गया। बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने संजय कपूर मोटी रकम देते थे। साथ ही पति ने ट्रस्ट फंड बनाया जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। मतलब करिश्मा  के सर पर बच्चों की फीस और उनकी परवरिश का कोई सर दर्द मौजूद नहीं है बल्कि वे फाइनेंशली स्टेबल हैं।

करिश्मा कपूर 2

करिश्मा कपूर की बेस्ट मूवी और अवार्ड

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं जिसकी वजह से उन्हें टॉप एक्ट्रेस की सूची में गिना जाता है।

‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘जुड़वा’ जैसी मूवीस ने उन्हें पापुलर स्टार बना दिया।

हाल ही में करिश्मा  ने Murder Mubaraq नाम की OTT फ़िल्म लीड रोल किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई OTT वेब सीरीज मे काम किया है। हालांकि आजकल उनके जोरदार कमबैक की खबरें वायरल हो रही हैं।

करिश्मा कपूर का लग्जरी लाइफ़स्टाइल

करिश्मा कपूर मुंबई के शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं। जहां हर सुविधा मौजूद है। उनका बंगला बेहद क्लासी और मॉडर्न इंटीरियर से सजा हुआ है। करिश्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके घर में BMW और मर्सिडीज़ जैसी कारें हैं। उनकी लाइफस्टाइल में ट्रैवलिंग की भी खास जगह रहती है। वह अक्सर छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ विदेश में जाती हैं।

आज भी क्यों खास है करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर कपूर खानदान की पहली बेटी है जिसने फिल्मों में काम किया। इसके लिए उन्हें कई बलिदान भी देने पड़े। उन्होंने अपने करियर में गोविंदा और सलमान खान के साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं। 90 के दशक में सबसे टॉप एक्ट्रेस कही जाने वाली करिश्मा कपूर की फीस बाकी एक्ट्रेस से सबसे ज्यादा थी। वह आज भी अपने फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हालांकि पति के साथ चलते विवादों की वजह से करिश्मा कई कंट्रोवर्सी में भी घिरी रही लेकिन अब वे बॉलीवुड में जोरदार कम बैक करने की तैयारी में हैं।

फिल्मों से दूरी के बावजूद करिश्मा कपूर की नेट वर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल इस बात का सबूत है कि उनका स्टारडम खत्म नहीं हुआ। आज वह दिखने में जितनी ग्लैमरस और इंस्पायरिंग है उनका लाइफ स्टाइल भी उतना ही अप टू द मार्क है। हालांकि उनके फैन्स आज भी बड़े पर्दे पर उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि करिश्मा कपूर बॉक्स ऑफिस पर कब और कैसे वापसी करती है?

Read More: राजा शिवाजी में विद्या बालन का सबसे खतरनाक गेम! Grey Shades वाली ‘बड़ी बेगम’ से पर्दे पर करेंगी वापसी!

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp