Entertainment

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति सालों बाद OTT पर आएंगे साथ!! रोमांटिक शो की शूटिंग हुई शुरू

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति

इंडस्ट्री की आईकॉनिक जोड़ियों की बात हो तो ‘Qubool Hai’ सीरियल के करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति का नाम जरुर लिया जाता है। इनकी जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा जादू किया है कि लोग आज भी उसे नहीं भूल पाए हैं। इसी क्रम में एक खबर फिर से सामने आ रही है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति OTT प्लेटफार्म पर जल्द ही नजर आने वाली हैं और इस बार फिर वे एक नए रोमांटिक शो में दिखाई देंगे।

सूत्रों की माने तो दोनों कलाकारों ने एक OTT प्लेटफार्म के लिए लव स्टोरी प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस खबर की पुष्टि खुद Zoom Tv द्वारा की जा चुकी है। जैसे ही यह खबर सामने आई फैन्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। क्योंकि ‘Qubool Hai’ जैसे शो के बाद करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति दोनों को एक बार देखना चाहते हैं और यह जादू अब फिर से दोहराया जाने वाला है।

OTT पर करेगी धमाल करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी

TV इंडस्ट्री में Qubool Hai जैसे सीरियल का अब तक कोई सानी नहीं हुआ। इस सीरियल में असद और जोया की जोड़ी की केमिस्ट्री लोगों को आज भी याद है। यही वजह है कि लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि इन दोनों की जोड़ी फिर से दिखाई दे। और मेकर्स ने फैंस की इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए OTT प्लेटफॉर्म के लिए एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। यह भी एक रोमांटिक ड्रामा होने वाला है जिसमें करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति OTT के माध्यम से फिर से लोगों को नॉस्टैल्जिया देंगे।

क्या है यह नया OTT प्रोजेक्ट?

रिपोर्ट के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति नए रोमांटिक ड्रामा के लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ऐक्टर्स किसी खास प्रोजेक्ट में काम करना चाहते थे और ‘कुबूल है’ के बाद इन दोनों को एक ऐसा प्रोजेक्ट आखिरकार मिल गया है।

यह प्रोजेक्ट जितना खास करण ग्रोवर और सुरभि ज्योति के लिए है उतना ही फैंस के लिए भी महत्वपूर्ण है। हालांकि यह OTT प्रोजेक्ट लिमिटेड सीरीज में होगा। लेकिन लंबे समय तक अलग-अलग सीजन में आएगा। प्रोजेक्ट क्या होगा और उसकी कहानी क्या होगी यह पता नहीं चल पा रहा।

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति

दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में है बिज़ी

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ‘कुबूल है’ और ‘कुबूल है 2.0’ के बाद अपने पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं। जहां करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु और बेटी के साथ खुश दिखाई देते हैं। वहीं सुरभी ज्योति भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि दोनों अपनी पारिवारिक जरूरतों का ध्यान रखते हुए जल्द ही एक साथ एक नए प्रोजेक्ट में आ रहे हैं जो की फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति का यह अपकमिंग प्रोजेक्ट फैन्स के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है। हालांकि इस शो की स्टोरी लाइन क्या होगी? प्लॉट क्या है? इसमें और कौन-कौन काम करने वाला है? मेकर्स कौन है? इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही। लेकिन जल्द ही इसको लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट होने वाली है।

कुल मिलाकर यदि यह रिपोर्ट सच है तो आने वाले समय में फैन्स को रोमांस, इमोशन और शानदार केमिस्ट्री से भरपूर एक फ्रेश और दमदार शो देखने को मिलेगा।

Read More: आदित्य रॉय कपूर तारा सुतारिया को कर रहे हैं डेट??लेकिन इससे पहले कितनी हसीनाओं पर आया उनका दिल जानिए पूरा सच!

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp