एक ड्रेस… और पूरा इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। किसी ने कहा रियल और relatable तो किसी ने इसे hypocrisy बता दिया। हाल ही में Jennifer Rauchet dress controversy ने सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसमें फैशन, राजनीति और ethics सब एक साथ आ गए। Jennifer Rauchet जब White House Correspondents’ Dinner में अपने पति Pete Hegseth के साथ पहुंचीं, तो शायद उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि उनकी ड्रेस इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी।

Jennifer Rauchet dress controversy: आखिर मामला है क्या?

Jennifer Rauchet dress controversy

इवेंट के बाद जैसे ही Rauchet की तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने तुरंत comparison शुरू कर दिया। कई यूज़र्स ने दावा किया कि उनकी blush pink gown बिल्कुल वैसी ही लग रही है जैसी Shein और Temu पर मिलती है वो भी सिर्फ $40–$60 में। अब सोचिए… जहां बाकी लोग लाखों की designer outfits पहनकर आते हैं, वहां एक relatively सस्ती ड्रेस ये बात लोगों को चुभ गई। कुछ ने इसे smart choice कहा, तो कुछ ने सवाल उठाया, “क्या ये political image के खिलाफ नहीं?

राजनीति का तड़का: क्या ‘America First’ विचारधारा और फास्ट फैशन साथ चल सकते हैं?

पूरा विवाद यहीं से गहराया। Pete Hegseth का नाम अक्सर America First ideology से जोड़ा जाता है। अब critics का कहना है अगर आप domestic products की बात करते हैं, तो फिर Chinese fast fashion brand से मिलती-जुलती ड्रेस क्यों? ये सवाल सिर्फ एक outfit पर नहीं, बल्कि consistency पर उठाया गया। लेकिन सच्चाई ये भी है कि Rauchet ने खुद confirm नहीं किया कि उनकी ड्रेस कहां से खरीदी गई थी। फिर भी, perception ने reality से बड़ी जगह ले ली।

सोशल मीडिया का split: relatable या controversial?

Jennifer Rauchet dress controversy

कुछ लोगों ने Rauchet को support किया उन्हें लगा कि हर public figure को designer पहनना जरूरी नहीं। तो वहीं दूसरी तरफ critics ने इसे “double standard” बताया। मतलब, एक simple fashion choice अचानक political statement बन गई।

fast fashion पर फिर उठे सवाल

Jennifer Rauchet dress controversy

इस controversy ने एक और बड़ा मुद्दा खोल दिया: fast fashion। Shein और Temu जैसी कंपनियां पहले से ही labour conditions और environmental impact को लेकर criticism झेल रही हैं। सस्ती चीज़ें खरीदना आसान है… लेकिन उसके पीछे की कहानी अक्सर uncomfortable होती है। यही वजह है कि experts बार-बार कहते हैं affordability और responsibility के बीच balance जरूरी है।

क्या एक ड्रेस सच में इतना बड़ा मुद्दा हो सकती है?

Jennifer Rauchet dress controversy

आज के समय में personal choices भी public debate बन सकते हैं। एक ड्रेस जो शायद सिर्फ style के लिए पहनी गई थी, वो politics, ethics और global trade का symbol बन गई। यही आज की दुनिया है जहां perception ही reality बन जाता है।

Also Read – Michael Jackson Biopic: ‘King Of Pop’ की अनसुनी कहानी… रिलीज से पहले ही विवादों में!! कब होगी भारत में रिलीज??