रियलिटी शोज़ को अक्सर प्यार, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पैकेज माना जाता है। लेकिन जब कैमरों के पीछे की कहानी सामने आती है, तो कई बार तस्वीर बिल्कुल अलग निकलती है। ब्रिटेन के चर्चित डेटिंग रियलिटी शो Married At First Sight UK  को लेकर इन दिनों ऐसा ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटेन के चर्चित रियलिटी शो Married At First Sight UK एक बड़े विवाद में फंस गया है। BBC की इन्वेस्टिगेटिव सीरीज Panorama में शो की पूर्व कंटेस्टेंट शॉना मैंडरसन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शॉना का कहना है कि शो के दौरान उनकी व्यक्तिगत सीमाओं और सहमति का सम्मान नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस अनुभव का उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा और अब उन्हें नहीं लगता कि यह शो आगे जारी रहना चाहिए।

BBC Panorama की जांच में क्या सामने आया Shona Manderson ke lie ?

Shona Manderson

Panorama की रिपोर्ट में केवल शॉना ही नहीं, बल्कि अन्य महिलाओं ने भी शो से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। इन दावों के बाद रियलिटी टीवी इंडस्ट्री में प्रतिभागियों की सुरक्षा और वेलफेयर को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने उन सभी आरोपों से इनकार किया है।

Channel 4 ने क्या कहा?

MAFS UK का प्रसारण करने वाले Channel 4 ने कहा है कि प्रतिभागियों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। चैनल ने मामले की स्वतंत्र समीक्षा शुरू कर दी है और कहा है कि सामने आए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

क्या बंद हो सकता है MAFS UK?

MAFS Shona Manderson 'happy with weight gain' as she talks fitness | Wales Online

विवाद बढ़ने के बाद शो के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई दर्शक शो की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल MAFS UK का भविष्य अनिश्चित नज़र आ रहा है, लेकिन BBC Panorama के खुलासों ने रियलिटी टीवी इंडस्ट्री के सामने कई बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।