Cannes Film Festival 2026 में इस बार रेड कार्पेट पर कई स्टार्स नज़र आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही Aishwarya Rai Bachchan की एंट्री हुई पूरा माहौल बदल गया। कई दिनों से फैन्स एक ही सवाल पूछ रहे थे कि Aishwarya Rai Cannes 2026 में कब आएंगी? और फिर जब उन्होंने आराध्या बच्चन का हाथ थामे रेड कार्पेट पर कदम रखा तो कैमरा फ्लैश थम नहीं रहे थे।

24 सालों से Cannes में भारत की सबसे बड़ी पहचान बनी ऐश्वर्या ने इस बार भी साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही OG Queen Of Cannes नहीं कहा जाता।

इस बार ऐश्वर्या राय ने पहला लुक Futuristic Sapphire Blue Gown में फ्लॉन्ट किया। वहीं दूसरे लुक में Dreamy Blush Pink Gown पहना। अपने दोनों में ही लुक में ऐश्वर्या ने महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Cannes कि 2026 में Aishwarya Rai ने दिखाया मां बेटी का बॉन्ड!

Cannes 2026 की कहानी केवल फैशन और ग्लैमर का सीमित नहीं रही, इस बार भी ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखीं। मां-बेटी की बॉन्डिंग, ऐश्वर्या का टाइमलेस लुक, फैन्स का सालों वाला इंतजार और Cannes में ऐश्वर्या की वापसी सब कुछ मिलकर इस रेड कारपेट मोमेंट को इमोशनल ग्लोबल मोमेंट बना रहे थे।

यही वजह थी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को देखने के बाद लोग लिख रहे हैं “Cannes 2026 अब हुआ जाकर पूरा हुआ”, “The OG is Finally Back”

blue look

ब्लू गाउन में ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक

Aish का लुक इस बार काफी फ्यूचरिस्टिक और रॉयल था। उनका सैफायर ब्लू गाउन ‘लुमिनारा’ थीम पर बनाया गया था। इसे बनाने में 1500 घण्टे से ज्यादा का समय लगा। गाउन में क्रिस्टल डिटेलिंग, स्क्लप्टेड पैटर्न और विंग स्टाइल एक्सटेंशन था। उनके साथ ऐश्वर्या ने मैचिंग ब्लू सफायर ज्वेलरी, सॉफ्ट बेबी हेयर और ग्लासी मेकअप किया था। यह सब कुछ मिलकर ऐश्वर्या को और ज्यादा एलिगेंट और रॉयल बना रहे थे।

pink look

ब्लू के बाद Pink लुक ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

पहले दिन ऐश्वर्या ने अमित अग्रवाल का फ्यूचररिस्टिक सफायर ब्लू Couture पहना। इसके बाद उनका दूसरा लुक सामने आया, यहां ऐश्वर्या ने Blush Pink Couture गाउन पहना जिसे Sophie Couture ने डिजाइन किया था। इस गाउन में स्ट्रेपलेस कॉरसेट डिटेलिंग, स्वारोस्की क्रिस्टल, फ्लोरल वर्क और लंबी शियर केप थी जिसकी वजह से ऐश्वर्या स्वर्ग लोक से आई अप्सरा की तरह दिखाई दे रही थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर ऐश के पिंक लुक की तस्वीरें वायरल हुई लोग इस साल का सबसे एलिगेंट और रॉयल लुक बताने लगे।

aish aradhya

आराध्या बच्चन ने भी खींचा पूरा ध्यान

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या और आराध्या के Mother Daughter केमिस्ट्री की रही। कई सालों से आराध्या अपनी मां के साथ Cannes में आ रही हैं। लेकिन इस बार आराध्या का ग्लैमरस अंदाज कैमरे के सामने दिखाई दिया। इस बार आराध्या का कॉन्फिडेंस कुछ अलग था।

आराध्या ने रुबी रेड गाउन पहना था और मैचिंग केप ली थी। यह लुक उन्हें काफी रॉयल बना रहा था। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें ‘यंग स्टाइल स्टार ऑफ Cannes कह रहा है।

मां-बेटी की तस्वीरे जमकर तारीफें लूट रही हैं। सबसे खास बात पूरी शाम ऐश्वर्या आराध्या बच्चन का हाथ पकड़े नजर आई, जिससे इंटरनेट पर इन दोनों की इमोशनल बॉन्डिंग की भी काफी चर्चा हो रही।

24 सालों से Cannes की भारतीय पहचान

Aishwarya Rai केवल बॉलीवुड स्टार नहीं हैं, बल्कि Global Fashion Icon भी मानी जाती हैं। 2002 से Cannes का हिस्सा रही ऐश्वर्या राय 2003 में Cannes Jury में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री भी बनी। उनकी हर एंट्री फैशन अपीरियंस नहीं होती बल्कि भारत का ग्लोबल रिप्रेजेंटेशन होती है।

हर साल नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया भी उनके लुक का इंतजार करता है। इस बार तो हद ही हो गई, कांन्स 2026 में एंट्री लेने में उन्होंने इतनी देर कर दी कि सोशल मीडिया पर उनका इंतजार साफ दिखाई दे रहा था। लेकिन ऐश्वर्या राय की एंट्री ने आखिरकार फैन्स को ठंडक पहुंचा दी है और सोशल मीडिया पर भर-भर कर ऐश्वर्या की तारीफ हो रही है।

यही बात साबित करती है कि ऐश्वर्या का स्टारडम आज भी वैसा है। आज तो उनकी बेटी आराध्या भी स्पॉटलाइट में आ चुकी है। Cannes 2026 अब केवल ऐश्वर्या क्या फैशन मोमेंट नहीं बल्कि Iconic Mother Daughter Cannes Chapter भी बन गया है।

Read More: कौन है Miss Venezuela Andrea Del Val? Cannes 2026 में किसने और क्यों किया उन पर हमला? जानिए वीडियो की सच्चाई?