Entertainment

हर्षिल कालिया: कामयाबी की ऊंचाई बस छूने ही वाली थी हर्षिल की हो गया यह दर्दनाक हादसा!! जानिए उभरती स्टार की पूरी कहानी

हर्षिल कालिया

हर्षिल कालिया :  कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपने सपनों को जीने वाली हर्षिल कालिया आज इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह चुकी हैं। एक समय था जब उनका सपना था कि वह खबरों का हिस्सा बनें, सोशल मीडिया और हर न्यूज़ चैनल पर उनकी कामयाबी के किस्से कहें जाएं। हालांकि आज भी हर्षिल कालिया हर जगह सुर्खियों में है परंतु यह सुर्खियां कोई अचीवमेंट की वजह से नहीं बल्कि एक खौफनाक हादसे की वजह से उठ रही हैं। बता दें जयपुर की सड़कों पर हुए खौफनाक हादसे में एक उभरती हुई अदाकारा हर्षल कालिया का देहांत हो गया है।

हर्षिल कालिया केवल 30 सालों की थी। वह एक उभरती हुई अदाकारा थी जिसकी आंखों में अनगिनत सपने थे। अपने संघर्ष के दम पर धीरे-धीरे वह सफलता भी हासिल कर रही थी और इंडस्ट्री में अपनी जगह भी बना रही थी। परंतु अचानक हुए इस हादसे ने सपनो और जीवन के बीच की डोर काट दी।

जर्नलिज्म से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने वाली हर्षिल कालिया एंकरिंग से एक्टिंग तक पहुंची थी। लेकिन किसे पता था कि तेज रफ्तार और एक गलती सब कुछ खत्म कर देगी। जयपुर की सड़कों पर हर्षिल कालिया के साथ हुए एक्सीडेंट वाले हादसे ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। और आज एक पढ़ी-लिखी मेहनती और सपनों से भरी लड़की एक नाम नहीं बल्कि अधूरी कहानी बन गई है।

हर्षिल कालिया

क्या है हर्षिल कालिया हादसे की सच्चाई?

रिपोर्ट्स की माने तो हर्षिल कालिया 23 मार्च 2026 की रात अपनी कार से कहीं जा रही थी। अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई तेज रफ्तार कार जाकर डिवाइडर से टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। कार पलटने की घटना बेहद ही भयावह थी। इस दौरान कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही हर्षल भी बहुत बुरी तरह से घायल हो गई।

हादसे के तुरंत बाद हर्षिल को कार से बाहर निकला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जहां शुरुआती जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आई और यही उनकी मौत का कारण बना।

एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच और CCTV फुटेज से पता चला है कि इसमें किसी और की गलती नहीं थी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई देता है कि यह या तो तेज रफ्तार की वजह से हुआ है या तो कार की तकनीकी खराबी की वजह से लेकिन इसमें किसी अन्य व्यक्ति का हाथ नहीं है।

हर्षिल कालिया 2

कौन थी हर्षिल कालिया और क्या था उनका सपना?

हर्षिल कालिया जयपुर की रहने वाली एक उभरती मॉडल और अभिनेत्री थी। उन्होंने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन से अपनी पढ़ाई की थी। बचपन से ही उनका झुकाव परफॉर्मिंग आर्ट्स और एक्टिंग में था। वे स्कूल के दिनों में ही सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती थी। उन्होंने क्लासिकल कत्थक की भी ट्रेनिंग ली थी।

हर्षिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। ‘मिस दिवा राजस्थान 2021’ , ‘मिस पिंक सिटी’ जैसी प्रतियोगिताओं में उन्होंने सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हाल ही में हर्षल ने क्राइम नेक्स्ट डोर’ वेब सीरीज में काम किया, जिसके बाद वे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने लगी थी।

उन्होंने एक न्यूज़ चैनल में एंकर के रूप में भी काम किया और कई इवेंट्स को होस्ट भी कर चुकी हैं। हर्षिल की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। वे अक्सर अपने शोज़, मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी।

हर्षिल कालिया का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था सूत्रों की माने तो उनके झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट भी थे और कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट पर भी वह काम कर रही थी। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने उनके सपनों को अधूरा ही छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर आई हर जगह शोक की लहर दौड़ गई। हर्षिल कालिया से जुड़े लोगों ने और उनके फैंस ने इस अविश्वसनीय घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Read More: प्रतिभा रांता और रोहित सराफ : लापता लेडीज की ‘जया’ को मिसमैच के ‘ऋषि’ से हुआ प्यार, ‘The Revolutionaries’ के सेट से उठी दिलचस्प लव स्टोरी

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp