भारतीय क्रिकेट जगत के चर्चित नाम हरभजन सिंह को कौन नहीं जानता? वहीं पिछले कुछ दिनों से हरभजन सिंह और गीता बसरा का नाम पुनः चर्चा में आ गया है। जी हां, जब से हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है तब से उनका नाम हर जगह छाया हुआ है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके घर के बाहर गद्दार लिखने से लेकर उनके सिक्योरिटी हटाए जाने तक सब कुछ चर्चा में है। हालांकि केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को सिक्योरिटी प्रोवाइड कर दी है। लेकिन फिर भी हरभजन सिंह और उनके परिवार को लेकर अब भी सोशल मीडिया में तीखी बहस छिड़ चुकी है।
हम सब जानते हैं कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह केवल एक स्टार वाइफ नहीं है बल्कि वह बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अपने चार्म से अपना नाम बना चुकी हैं।
RelatedPosts
हरभजन सिंह के विवादों में आने के बाद हर जगह अब गीता बसरा का भी नाम छाया हुआ है। अब गीता बसरा की करोड़ों की नेट वर्थ, लग्जरी लाइफ़स्टाइल, सफल बिजनेस और फैमिली की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। अब जब हरभजन सिंह विवादों में घिरे हैं तो हर कोई यह भी जानना चाहता है कि आखिर उनकी पत्नी गीता बसरा क्या कर रही हैं? सोशल मीडिया पर कैसे उनका चार्म और उनका ग्लैमर बरकरार है?
गीता बसरा और हरभजन सिंह की लव स्टोरी और शादी की कहानी
गीता बसरा और हरभजन सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। हरभजन सिंह ने गीता बसरा को पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में देखा था और उन्हें वह पसंद आ गई। हालांकि दोनों ने कई सालों तक डेटिंग की। कॉमन फ्रेंड्स के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और कई सालों तक दोनों ने इस रिश्ते को प्राइवेट रखा। आखिरकार 29 अक्टूबर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी एक पंजाबी वेडिंग थी जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई।
गीता और हरभजन सिंह के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा, गीता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को शेयर करती हैं। वह एक डेडीकेटेड मां और सपोर्टिव पत्नी हैं। हरभजन सिंह के क्रिकेट करियर और बाद में कमेंट्री से राजनीति में कदम रखने पर गीता बसरा ने हमेशा उनके साथ दिया है। और आज जब हरभजन सिंह विवादों में है तब भी उनकी पत्नी गीता उनका पूरा सपोर्ट कर रही है।

गीता बसरा का बिजनेस और नए वेंचर
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद गीता बसरा ने खुद का बिजनेस और डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया। वे लाइफस्टाइल इनफ्लुएंसर के तौर पर सोशल मीडिया पर काम कर रही हैं। अपने प्रोफाइल से वे हेल्थ ब्यूटी और फैमिली लाइफ से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं। वह कई ब्रांड के साथ कोलैब भी करती हैं।
इसके अलावा गीता और हरभजन सिंह का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। कुछ समय पहले ही गीता बसरा ने फिल्मों में वापसी भी कर ली है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ ‘मेहर’ नाम की फिल्म में काम किया और उनका इरादा है कि उन्हें अगर अच्छे रोल मिलते हैं तो वह एक्टिंग में जरूर लौटेंगी।
गीता बसरा की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल है
गीता बसरा की नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि अनुमानित तौर पर उनकी संपत्ति 25 करोड़ से 50 करोड़ के बीच मानी जा सकती है। उनका करियर भले ही छोटा था लेकिन उन्हें म्यूजिक वीडियो और फिल्मों से अच्छी खासी कमाई हुई है। वे अक्सर ब्रांड एंब्रोसमेंट का काम भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर प्रमोशन और पेड पार्टनरशिप और कई पब्लिक इवेंट्स और ब्रांड लॉन्च में भी देखी जाती हैं।
वही बात करें और हरभजन सिंह की कुल नेट वर्थ की तो इस कपल की कुल नेटवर्क 100 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। हालांकि हरभजन सिंह अब राजनीति और अन्य बिजनेस में भी कदम रख चुके हैं जिसके चलते उनकी एसेट की वैल्यू काफी ज्यादा भी हो सकती है।
कुल मिलाकर गीता बसरा और हरभजन सिंह दोनों का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। मुंबई में आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, विदेशी यात्रा उनके लाइफ का हिस्सा है। परंतु हाल ही में हरभजन सिंह है विवादों में घिरे हैं ऐसे में गीता बसरा भी इससे अछूती नहीं हैं। अब देखना यह होगा कि इन दोनों के जीवन पर पॉलिटिकल उथल-पुथल का क्या असर होता है।



















