• Latest
  • Trending
  • All
धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी

धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी: स्क्रिप्ट चोरी मामले में आदित्य धर ने लगाई संतोष कुमार RS को फटकार, लीगल कार्यवाही की चेतावनी !!

April 4, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
राहुल गांधी

PM, गृह मंत्री और आपका संगठन गद्दार है— राहुल गांधी के रायबरेली वाले बयान पर मचा भारी सियासी घमासान!

May 20, 2026
EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

May 20, 2026
8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी

8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी : सरकारी पेंशनरों के लिए खुश खबरी! 5 साल में बढ़ेगी पेंशन, विधवा पेंशन पर भी आया बड़ा ऐलान!

May 20, 2026
Shani Gochar

Shani Gochar: इन 3 राशियों पर अगले 6 महीने तक रहेगी शनि की टेढ़ी चाल, मुश्किलों से भरे रहेंगे दिन, जानें?

May 20, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कौन सी हैं वो?

May 20, 2026
Navpancham Yog

Navpancham Yog: शनि-चंद्रमा के बीच बन रहे नवपंचम योग से 3 राशियों को ज़बरदस्त आर्थिक लाभ, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Entertainment

धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी: स्क्रिप्ट चोरी मामले में आदित्य धर ने लगाई संतोष कुमार RS को फटकार, लीगल कार्यवाही की चेतावनी !!

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
April 4, 2026
in Entertainment
धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी

धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही धुरंधर 2 द रिवेंज फिर से सुर्खियों में आ गई है। हालांकि इस बार सुर्खियों की वजह कोई नया रिकॉर्ड नहीं बल्कि फिल्ममेकर संतोष कुमार RS द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप हैं। जी हां संतोष कुमार ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगा दिया है। उनका दावा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हीं की स्क्रिप्ट से प्रेरित है। आदित्य धर ने संतोष कुमार की स्क्रिप्ट मार्क्स ने चुरा ली है और इस पर फिल्म बना दी है।

 केवल स्क्रिप्ट चोरी का आरोप ही नहीं बल्कि संतोष कुमार RS बताया है कि उन्होंने धुरंधर 2 की कहानी को 2023 में मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा था। यह एक एंटरटेनिंग मूवी स्क्रिप्ट थी लेकिन मेकर्स ने उसे प्रोपेगेंडा फिल्म में बदल दिया। इस आरोप के बाद अब धुरंधर 2 की कहानी पर सवाल उठने लगे हैं कि बॉलीवुड में स्क्रिप्ट चोरी कैसे होती है? अब लोग क्रिएटिव अधिकारों को लेकर भी बहस कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई धुरंधर 2 किसी और की मेहनत का नतीजा है या यह केवल धुरंधर 2 को लेकर किया गया नया विवाद है।

संतोष कुमार के आरोपों पर आदित्य धर की कार्यवाही

रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर ने संतोष कुमार के आरोपों पर साफ-साफ और सख्त जवाब दे दिया है। उन्होंने संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेज दिया है और संतोष कुमार के इन आरोपों को झूठा बेबुनियाद भी बता दिया है। आदित्य धर की टीम ने धुरंधर 2 की कहानी को अपनी क्रिएटिविटी बताया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यह किसी की स्क्रिप्ट से चोरी नहीं की गई है।

आदित्य धर ने पर्सनली संतोष कुमार को चेतावनी दी है कि वह इस तरह के झूठे आरोप लगाना बंद कर दें। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर संतोष कुमार इसी प्रकार आरोप लगाते रहे तो आदित्य धर कानूनी कार्यवाही के लिए भी तैयार हैं। क्योंकि धर साहब के पास कहानी की ओरिजिनलीटी और टीमवर्क के पूरे सबूत हैं।

सोशल मीडिया धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी को लेकर प्रतिक्रिया

जैसे ही संतोष कुमार ने इस प्रकार के आरोप लगाना शुरू किया सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। लोगों ने यह तक कह दिया कि धुरंधर पार्ट 1 के समय यह व्यक्ति सो रहा था और पार्ट 2 की कमाई देखकर इसकी नींद खुल गई।

कुछ लोगों ने इस व्यक्ति के आरोपों को बेबुनियाद बताया है, क्योंकि धुरंधर 1 और 2 एक साथ शूट हो चुके थे, तो ऐसे में स्क्रिप्ट बाद में चोरी करने का कोई सवाल ही नहीं उठाता। मतलब सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 और उसके मेकर्स को पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का अब तक का बिजनेस

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अब तक जबरदस्त कमाई कर ली है। भारत में यह फिल्म 950+ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1500 करोड़ तक पहुंच गई है। रिलीज़ के 15 दिनों के भीतर इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ेगी और बाकी रही सही कसर OTT पर स्ट्रीम होकर पूरी हो जाएगी।

धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी और स्क्रिप्ट चोरी को लेकर हुआ नया विवाद

धुरंधर 2 द रिवेंज एक बार फिर से सुर्खियों इसलिए छाई हुई है क्योंकि फिल्म मेकर संतोष कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और स्टार रणवीर सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उनकी स्क्रिप्ट चोरी कर ली है। संतोष कुमार RS का कहना है की पार्ट 2 की कहानी उनकी लिखी हुई है। 2023 में उन्होंने इस स्क्रिप्ट को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन में रजिस्टर भी कर लिया था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अपनी इस कहानी को उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउस में भी भेजा और कई प्रोड्यूसर्स को सुनाया भी। लेकिन जब उन्होंने धुरंधर 2 देखी तो वह काफी हैरान हो गई क्योंकि मूवी के कई हिस्से उनकी कहानी से ही उठाकर बना दिए गए हैं।

कहानी चोरी के साथ प्रोपेगेंडा बनाने का भी दावा

फिल्म मेकर संतोष कुमार RS ने आदित्य धर पर केवल कहानी चोरी का ही आरोप नहीं लगाया बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि मेकर्स ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है।धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी के बीच उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट परपज से लिखी थी। कहानी पूरी मनोरंजन पर बेस्ड थी लेकिन मेकर्स ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है। और इसी बात का उन्हें सबसे ज्यादा दुख हो रहा है। उन्होंने अभी बताया कि वह इस फिल्म में वे आदित्य रॉय कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया और उनके काम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

लीगल एक्शन की हो रही है तैयारी

धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी और स्क्रिप्ट चोरी के मसले के बीच फ़िल्म मेकर संतोष कुमार RS इस मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन के पूरे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं। उनके पास प्रोडक्शन को भेजे गए कई सारे ईमेल भी मौजूद है। साथ ही कहानी लिखे जाने के सबूत भी मौजूद हैं तो वह अब पूरे तैयारी के साथ धुरंधर 2 द रिवेंज के मेकर्स पर केस करेंगे ताकि भविष्य में कोई भी फिल्म मेकर किसी और की स्क्रिप्ट ना चुराए। वहीं मेकर्स भी पूरी तरह से लीगल एक्शन के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके पास भी कहानी के ओरिजनल होने के पूरे सबूत हैं।

 

Read More: Chiraiya Webseries Prasanna Bisht: चिरैया में प्रसन्ना बिष्ट ने मैरिटल रेप की कहानी से हिला दी OTT की दुनिया! अपने ही पति पर लगाया रेप का आरोप

Tags: Aditya DharDhurandhar 2Dhurandhar 2 box office collectionDhurandhar 2 controversyDhurandhar 2 ScriptRanveer SinghSantosh Kumar RS
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.