Chiraiya Webseries Prasanna Bisht: OTT प्लेटफॉर्म पर आजकल एक ऐसी वेब सीरीज चर्चा में आ गई है जिसने न केवल अपनी कहानी से बल्कि अपने किरदारों से भी लोगों का दिल चीर कर रख दिया है। इस सीरीज का नाम है चिरैया, जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में पूजा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर प्रसन्ना की अदाकारी, चिरैया में उनका रोल और स्टोरी की काफी चर्चा हो रही है।

chiraiya webseries

 इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग इतनी दमदार और रियल है कि लोग इंटरनेट पर उनके बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं। एक साधारण से देखने वाली लड़की ने कैसे इतना जटिल और दर्द भरा किरदार निभाया? उनके एक्सप्रेशन, इमोशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल पसीज दिया। लोग इसे केवल एक कहानी नहीं बल्कि इसमें प्रसन्ना बिष्ट का दर्द देख रहे हैं। यही वजह है कि मैरिटल रेप की पृष्ठभूमि पर बनी यह वेब सीरीज जितनी ज्यादा चर्चा में है उससे दुगनी चर्चा में प्रसन्ना अपने परफॉर्मेंस की वजह से आ गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @disha.09x

कौन है चिरैया की लीड एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट ?

प्रसन्ना एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और आर्ट डायरेक्टर है। इन्होंने काफी कम समय में OTT की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। 8 अगस्त 1999 मुंबई में जन्मी प्रसन्ना लंबे समय से क्रिएटिव फील्ड में एक्टिव हैं और उन्होंने एशियन अकैडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग में डिप्लोमा भी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई भी पूरी की है।

chiraiya webseries

केवल अदाकारी ही नहीं बल्कि इन्हें डायरेक्शन की भी पूरी जानकारी है। प्रसन्ना को भले ही चिरैया वेब सीरीज के बाद बड़ा ब्रेक थ्रू मिला लेकिन इन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप 2021 में वेब सीरीज ‘कैंडी’ में ही छोड़ दी थी जहां उन्होंने ‘रितिका सहाय’ का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने 2023 में फिल्म ‘फर्रे’ में ‘छवि’ का किरदार निभाया। उन्होंने ‘डेढ़ बीघा जमीन’, ‘ढाई अक्षर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि चिरैया में पूजा का इमोशनल और चुनौती पूर्ण रोल उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

 

प्रसन्ना बिष्ट रिलेशनशिप स्टेटस

प्रसन्ना बॉलीवुड में काफी लंबे समय से एक्टिव हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। क्योंकि उन्होंने कभी भी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ में नहीं मिक्स किया। सोशल मीडिया और इंटरव्यू पर उन्होंने आज तक कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। फिलहाल वे अपने करियर पर ही फोकस कर रही हैं जिसके चलते उनके रिलेशनशिप स्टेटस फिलहाल सिंगल ही माना जा रहा है।

प्रसन्ना बिष्ट की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल

प्रसन्ना अपने करियर की शुरुआती दौर में हैं। हालांकि उनके करियर ने तेजी से उड़ान भरी है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति करीबन 1 करोड़ के आसपास मानी जा रही है। उनकी कमाई के स्रोत वेब सीरीज, फिल्में, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया है। OTT पर चिरैया की सफलता के बाद अब उनकी ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ रही है।

चिरैया में पूजा का किरदार क्यों खास है?

chiraiya webseries

वेब सीरीज चिरैया में प्रसन्ना ने पूजा नाम की एक नई दुल्हन का किरदार निभाया है। जिसकी शादी के बाद अचानक उसकी जिंदगी बदल जाती है। एक नई नवेली दुल्हन को रोजाना पति के द्वारा ही बलात्कार का शिकार होना पड़ता है। हालांकि भारत में शादी के बाद बलात्कार का कोई केस नहीं बनता और इसी मुद्दे पर यह वेब सीरीज बनाई गई है। जहां समाज के उसे कड़वे सच को दिखाया जा रहा है जिसे अक्सर हमारा समाज अनदेखा करता है। प्रसन्ना ने चिरैया में पूजा के रोल में पूरी जान फूंक दी है। उनकी इंटेंस एक्टिंग और रियलिस्टिक एक्सप्रेशन इतने सराहे जा रहे हैं जैसे वे सच में अपनी कहानी बता रही हों।

प्रसन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट

प्रसन्ना बिष्ट ने OTT पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी है। आने वाले समय में प्रसन्ना जल्द ही कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में नजर आएंगी। उनके साथ इसमें के.के मेनन जैसे दिग्गज कलाकार होंगे। इसके अलावा वे फिल्म ‘इमली’ में भी दिखाई देंगी। और अब OTT पर चिरैया की सफलता के बाद उनके करियर को नया ब्रेकथ्रू भी मिलने वाला है, जिससे ही सकता है उनकी झोली में बड़ी-बड़ी वेब सीरीज और फिल्में आ जाए।

प्रसन्ना बिष्ट ने बहुत ही कम समय में यह साबित कर दिया है कि टैलेंट को यदि सही मौका मिले तो सफलता कदम जरूर चूमती है। प्रसन्ना भले ही उभरती हुई अभिनेत्री हैं लेकिन गंभीर मुद्दों पर बनी ‘चिरैया’ जैसी वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है, जिसकी वजह से केवल फैन्स ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स भी उनकी भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं।

Read More: अल्का याग्निक: 22,000 से ज्यादा गाने…करोड़ो की कमाई! अल्का याग्निक की संपत्ति जानकारी हो जाएंगे हैरान