थलपति विजय ने हाल ही में लियो के कश्मीर वाले शेड्यूल को पूरा किया। टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग के लिए कश्मीर में लगभग 55 दिन बिताए।
पहले इंस्टाग्राम पोस्ट को मिले 4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स
2 अप्रैल को Thalapathy Vijay ने Leo के सेट से एक शानदार तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की। उन्होंने लिखा, “Hello Nanbas and Nanbis।” उनके पहले इंस्टाग्राम पोस्ट को 4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
ये खबर साझा करते समय, थलपति विजय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 घंटे के भीतर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए उठाया ये कदम
Thalapathy Vijay, जो ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे थे, ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया, इसलिए इंस्टाग्राम पर उनके प्रवेश को उनके लिए फोटो पोस्ट करने और अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने का एक नया अवसर माना जा रहा है।

थलपति विजय के पहले से ही फेसबुक पर 7.8 मिलियन और ट्विटर पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, और अब इंस्टाग्राम में अपनी शुरुआत के 19 घंटों के भीतर, उन्होंने 4.2 मिलियन फॉलोअर्स प्राप्त कर लिए हैं।
Thalapathy Vijay का वर्क फ्रंट

पहले सफल सहयोग, मास्टर के बाद Leo के लिए Thalapathy Vijay लोकेश कनगराज के साथ फिर से जुड़ गए हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह स्पष्ट नहीं है कि लियो लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है या नहीं।
Also Read: Thalapathy Vijay Divorce: क्या विजय अपनी पत्नी के साथ तोड़ेगे रिश्ता? जाने उनके रिश्ते की पूरी सच्चाई!

लियो 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में त्रिशा, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन और मैसस्किन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Also Read: Vijay Thalapathy के Thalapathy 67 फिल्म का असली नाम आया सामने, टीज़र में धाँसू लुक में नजर आए विजय