Hera Pheri: लॉकडाउन के बाद एक ट्रेंड सिनेमा में काफी ज्यादी चल रहा है। जिस ट्रेंड को वायकॉट बॉलिवुड का नाम दिया गया है। इस ट्रेंड में दर्शको द्वारा फिल्म की निंदा की जाती है,और फिल्म को न देखने की अपील अन्य से की जाती है। इसके लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाता है।
सैंकड़ो फिल्म हुई वायकॉट बॉलिवुड का शिकार
दर्शको द्वारा इस वायकॉट बॉलिवुड के ट्रेंड को काफी ज्यादा विस्तृत कर दिया गया है। जबसे केजीफ, पुष्पा, आरआरआऱ जैसी फिल्मों ने बेहतर कमाई की है,तब से बॉलिवुड की वही दोहराई गई कहानियों को अब दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद नही किया जा रहा है।
अब दर्शको का रूख साउथ सिनेमा की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। बॉलिवुड की फिल्में अब पहले की तरह कमाई नही कर पा रही है। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान की ही फिल्म एक मात्र ऐंसी फिल्म थी, जिस पर वायकॉट बॉलिवुड का असर नाकाम नज़र आया है।

credit: google
बहुत ही चुनिंदा फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस में बेहतर कलेक्शन किया है। अब दर्शको की रूचि साउथ फिल्मों और वेब सीरीज की ओर अधिक हो चुकी है। इसीलिए अब बॉलिवुड जगत के कई सितारे बेव सीरीज के द्वारा अपनी सोई किस्मत चमकाने की कोशिश कर रहे है।
Also Read: Daljeet Kaur: निखिल में दिखती है पिता की झलक, और फिर प्यार हो गया, जाने पूरी कहानी
वही साउथ के कुछ स्टार्स ऐंसे है, जिन्हे बॉलिवुड फिल्मों में बतौर हीरो लेकर फिल्में बनाई जा रही है। पर निर्देशकों का यह कूटनीति भी सिनेंमाघरों में कुछ खास असर नही दिखा पा रही है। इसीलिए कई बॉलिवुड सितारे अब साउथ की फिल्मों में काम कर रहे है,कुछ हद तक काम भी कर रहा है।
फिल्म Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार के न होने की बात पर गुस्साएं दर्शक

Credit; google
वर्ष 2000 में रिलीज फिल्म Hera Pheri काफी सुपरहिट फिल्म रही थी। वही 2006 में आई फिल्म फिर Hera Pheri ने भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अब Hera Pheri 3 को बापस लाने की बातें काफी ज्यादा सामने आ रही है।
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान ऐंसी अफवाह सामने आई थी कि फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार नही होगें, जिस पर दर्शकों का काफी ज्यादा गुस्सा सामने आया था। पर फिर इस बात की पुष्टि निर्माताओं द्वारा कर दी गई कि फिल्म की मुख्य कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी औऱ परेश रावल ही रहेंगे।
Hera Pheri 3 की कहानी को भी जगजाहिर करने की वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित नज़र आए थे। दर्शक फिल्म Hera Pheri 3 का इंतजार काफी बेसव्री से कर रहे है।
Hera Pheri 3 के शूटिंग शुरु होने की फिल्हाल तो कोई अधिकारिक खबर सामने नही आई, पर इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरु हो सकता है। और शायद वर्ष 2024 तक इस फिल्म को दर्शकों तक बड़े पर्दे पर पहुंचा दिया जाए।
फरहाद साम्जी को नही मिलेगा Hera Pheri 3 का निर्देशन
फिल्हाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर फिल्म Hera Pheri 3 को लेकर एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें रिमूव फरहाद साम्जी ट्वीट किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके 30 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके है।
हाल ही में ऐंसी खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें Hera Pheri 3 का निर्देशक फरहाद साम्जी को चुना गया। जिस पर फिल्म के प्रशंसक काफी ज्यादा भड़क गए और रिमूव फरहाद साम्जी ट्वीट ट्रेंड चलाने लगे। जिस पर खबर अब ये आ रही है कि फरहाद साम्जी फिल्म का निर्देशन नही करेंगे।

credit:google
दर्शक फरहाद साम्जी को फिल्म Hera Pheri का निर्देशन इसीलिए भी नही देना चाहते क्योकि इनकी द्वारा निर्दशित फिल्म फ्लॉप जा रही है।निर्देशक फरहाद साम्जी द्वारा बच्चन पांडे और बू सबकी फटेगी का निर्देशन किया गया था।
साथ ही हाल ही में रिलीज फिल्म पॉप कौन का निर्दशन फरहाद साम्जी द्वारा ही किया गया था, जो कि दर्शकों की नफरत का शिकार बन रही है। फिल्म की कास्ट इतनी बेहतरीन होने के बावजूद फिल्म की कहानी और निर्देशन को काफी ज्यादा नकारा जा रहा है, और यही कारण है कि दर्शक फरहाद साम्जी को Hera Pheri 3 की निर्देशन देना नही चाहते।
Also Read: What Is Real Love? Hera Pheri Actor ‘Suniel Shetty’ Described It With Example, Read Here



