प्यार की कोई उम्र नहीं होती ,वह तो किसी भी उम्र में किसी से भी हो सकता है। एज इज जस्ट अ नंबर, वैसे तो इस बात को कई लोगो ने सच कर दिखाया है, पर हाल ही मैं मशहूर अभिनेत्री Suhasini Mulay ने इस का एक और उदाहरण जगत के सामने ला खड़ा किया है।

60 की उम्र में ऑनलाइन मिला प्रेमी,Suhasini Mulay ने फेसबुक को बनाया जरिया

Suhasini Mulay

इस अनिश्चित जीवन में किसी भी घटना का पूर्व अनुमान लगाना असंभव सा ही है। हम सोच भी नहीं सकते की ज़िंदगी के इस सफर में कौन हमारे किस कोने में इंतजार कर रहा हो ।ठीक इसी तरह अभिनेत्री Suhasini Mulay के साथ हुआ।

उन्हे मालूम नही था कि उनका हमसफर उम्र के इस पड़ाव में उन्हे मिल जाएगा और वो भी ऑनलाइन। अभिनेत्री Suhasini Mulay ने बताया यह तो सच में मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इस तरह ऑनलाइन मिल जाएंगे और फिर शादी के इस सुखद बंधन में बंध जाएंगे।

अभिनेत्री Suhasini Mulay बताती है की उनके एक सहयोगी ने उन्हें फेसबुक पर उन्हें लोग इन करवाया था, और फिर यही से उनकी प्रेम की ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। अभिनेत्री को उनके प्रेमी अतुल फेसबुक पर मिले थे, वह पहले दोस्त बने और फिर जन्म जन्म के साथी।

4 साल तक रखा था Suhasini Mulay ने अपनी औऱ अतुल की शादी को राज

अभिनेत्री Suhasini Mulay बताते है की मैंने नही सोचा था की मेरी ओर अतुल की शादी के बारे में जानने मैं भी खबर वालो को दिलचस्पी होगी वो भी शादी के 4 साल बाद। मैंने किसी बदनामी के डर से शादी को 4 साल तक राज नही रखा, बल्कि मैने तो इसीलिए नही बताया कि लोगो की तरह तरह के सोच का अतुल को भी सामना करना पड़ेगा।

Suhasini Mulay
Credit: Google

मैं तो बस इतना ही कहना चाहूंगी की हमें बस अपने सपनो को पूरा करना चाहिए, फिर चाहे उम्र भले ही कोई भी हो। प्यार तो वैसे भी अप्रत्येशित है,  वह कभी भी मिल सकता है।

और मैं तो भगवान की शुक्र गुजार हूं की मुझे इस उम्र में जाकर ही सही सच्चा प्यार मिला। मैं अतुल गुर्तु के साथ बहुत ही खुश हूं। अभिनेत्री Suhasini Mulay के पति अतुल पेशे से एक फिजिक्स के प्रोफेसर है और वह भी इस रिश्ते से काफी खुश है ।

जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काज़ी

Suhasini Mulay
Credit: Google

मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काज़ी, ये बात तो किसी ने बिल्कुल सही ही कही है। हालांकि Suhasini Mulay के इस प्रेम गाथा में काज़ी नही है, पर ऐसी अजब जोड़ी को व्याह करता देख पंडित जी भी दंग रह गए, अभिनेत्री द्वारा एनडीए को दिए गए इंटरव्यू में बताती है, कि जब वह शादी के लिए पंडित के पास गई तो उनके तो होश ही उड़ गए।

अभिनेत्री Suhasini Mulay ने पहले तो कोर्ट मैरिज की फिर हिंदू मान्यता के रीति रिवाजों से विवाह हेतु वह आर्य समाज मंदिर चले गए। लेकिन अभिनेत्री और अतुल गुर्तू जी ने जब पंडित जी को बताया की वह दोनो नवविवाहित जोड़े है और शादी करना चाहते है, तो पंडित ने हकलाते हुए कहा आप..आप दोनो बहुत अच्छे…बहुत प्यारे लग रहे है।

यह कहते हुए पंडित जी काफी हकला रहे थे लग रहा था जैसे उल्टे पैर वाली चुड़ैल देखली हो, पर कोई नहीं इस प्रकार की प्रतिक्रियाओं की तो अब आदत सी हो चुकी है। अभिनेत्री Suhasini Mulay अपने रिश्ते को लेकर  काफी खुश और विश्वासी लग रही थी, उन्होंने साबित कर ही दिया की एज इज जस्ट अ नंबर और प्यार की कोई उम्र नहीं होती है।।