Sonali मासूम चेहरा, खूबसूरत बोलती आंखें और लंबे बाल 90 के दशक में खूबसूरती को परिभाषित करने वाली एक्ट्रेस Sonali Bendre के लाखों दीवाने थे। क्या आम क्या खास सोनाली को देखने के लिए हर कोई बेताब था। यही वजह है कि पड़ोसी देश का एक तेजतर्रार क्रिकेटर भी उनका दीवाना हो गया था।
इन फिल्मों में अभिनेत्री ने किया काम
मेजर साब, सरफरोश, दिलजले, कीमत, ज़ख्म और डुप्लीकेट जैसी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली Sonali Bendre की गिनती आज भी 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है।
![]()
RelatedPosts
Sonali Bendre ने साल 1995 में फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया था।
क्रिकेटर शोएब अख्तर थे सोनाली के दीवाने
Sonali Bendre की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं विदेशों में भी थे। पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर सोनाली के दीवाने हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब सोनाली को इतना पसंद करते थे कि वह उनकी तस्वीर अपने पर्स में रख लिया करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार शोएब ने कहा था कि वह सोनाली को प्रपोज करेंगे और अगर एक्ट्रेस ने इनकार किया तो वह उनका अपहरण कर सकते है। हालांकि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी।
सुनील शेट्टी की भी पसंद थी सोनाली

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी सोनाली को पसंद करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली और सुनील के बीच खास दोस्ती भी थी। हालांकि यह रिश्ता पूरा नहीं हो सका।
Sonali Bendre हुईं थीं कैंसर का शिकार
साल 2018 में सोनाली मेटास्टेटिक कैंसर की चपेट में आ गई थीं। उनका इलाज न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में हुआ था। सोनाली कैंसर को मात देने में सफल रहीं और अब सामान्य जीवन जी रही हैं।
Also Read: सुनील शेट्टी ने बेटी Athiya और दामाद KL Rahul के लिए शेयर किया बेहद प्यारा पोस्ट

















