Rubina Dilaik: ‘बिग बॉस 14’ जीतने वाली टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है और उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस बल्कि लुक्स में भी बहुत बदलाव किया है। इन दिनों रुबीना दिलैक प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री और उनके पति अभिनव शुक्ला जल्द ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल अपनी जिंदगी में खुशियों के आने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन रुबीना को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच हाल ही में रुबीना दिलैक ने ट्रोलिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान होठों की सर्जरी कराने और गालों को उभारने का आरोप लगने के बारे में खुलकर बात की है।

डिलिवरी से पहले सेलिब्रेशन(Rubina Dilaik)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो और बेबी बंप संग फोटोज साझा करती है। अब बुधवार को एक्ट्रेस ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति अभिनव और अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते है अभिनव वाइफ के लिए केक लेकर जाते हैं और बेबी बंब को किस करती है। केक पर ‘ऑद द बेस्ट’ लिखा हुआ है जो हल्का-हल्का नजर आ रहा है। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस के पेरेंट्स और बहन भी नजर आ रही हैं।

Also Read: लॉन्च होने वाली Citroen Aircross C3, नए फीचर और डिजाइन से देगी सभी SUV’s को टक्कर

यूजर्स लगा रहे हैं डिलिवरी का कयास

इस वीडियो में सेलिब्रेशन को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमे पता चल गया केक के ऊपर ऑल द बेस्ट लिखा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि रूबीना बच्चों को जन्म देने वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या आप डिलिवरी के लिए जा रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रुबीना की देखभाल कर रहे हैं अभिनव

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शो में पति अभिनव को लेकर खुलासा किया था कि कैसे वह उनका ख्याल रख रहे हैं। इस दौरान रुबीना ने भारती सिंह को बताया कि, एक रात मैं अभिनव का नाम लेकर जोर से चिल्लाई। अभिनव सो रहे थे और वह एकदम से उठे।

Also Read: The Kerala Story फेम Pranay Pachauri ने स्क्रीनराइटर Sehaj Maini से रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें