• Latest
  • Trending
  • All
रामायणा टीज़र

रामायणा टीज़र: टीज़र हो गया फेल क्या फिल्म बदलेगी खेल?? बजट, कास्ट और विवाद ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन!!

April 3, 2026
Bumper Voting

Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

April 24, 2026
Long Distance Relationship Tips

Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक

April 23, 2026
अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!

April 23, 2026
लू से बचाव

लू से बचाव: हीट वेव का हमला… शरीर देता है यह संकेत… समय पर पहचाने और करें यह घरेलू उपाय!!

April 23, 2026
Sugarcane Legislation

Sugarcane Legislation : देश में 60 साल पुराने गन्ना कानून में सुधार की तैयारी, किसानों को होंगे बड़े फायदे-14 दिनों मिलेगी पेमेंट

April 23, 2026
समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

April 23, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement : किसानों का गेहूं खरीदने बढ़ाई जाएगी समय सीमा, तौल कांटों में दिक्कत होने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज !

April 23, 2026
Moong-chana Benefits

Moong-chana Benefits : अंकुरित मूंग और काले चने सेहत के लिए होते हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन?

April 23, 2026
झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो

झांसी रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो: सो रही महिला से ऑटो चालक की अभद्रता, वीडियो देख भड़के लोग

April 23, 2026
2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

2026 की सबसे चर्चित Top 10 Adult Actresses – करियर और फैन्स के लिए खास

April 23, 2026
Bada Mangal 2026

Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, ज्येष्ठ माह में 8 ‘बड़ा मंगल’ होने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें?

April 23, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips : किचन से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें कैसे दूर करें इन्हें?

April 23, 2026
Friday, April 24, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home मनोरंजन Bollywood

रामायणा टीज़र: टीज़र हो गया फेल क्या फिल्म बदलेगी खेल?? बजट, कास्ट और विवाद ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन!!

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
April 3, 2026
in Bollywood
रामायणा टीज़र
54
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

रामायणा टीज़र: बॉलीवुड की बहु प्रतीक्षित मूवी रामायणा टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ है। बता दें रणबीर कपूर अभिनीत रामायणा से लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं। उम्मीद इतनी थी कि लोग टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि रामायण ऐसा विषय है जिससे लोगों की आस्था जुडी हुई है। और इस पवित्र कथा को पर्दे पर उतरना आसान काम नहीं। ऐसे में डायरेक्ट नितेश तिवारी ने इस महागाथा को 4000 करोड़ के भव्य बजट और ग्लोबल विज़न के साथ पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है।

हनुमान जयंती पर जैसे ही रामायणा टीज़र रिलीज हुआ धड़ाधड़ व्यूज़ मिलते चले गए। एक दिन में ही यूट्यूब पर इसे करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। शानदार विजुअल, हॉलीवुड लेवल का VFX और दमदार स्टार कास्ट के साथ टीजर में भव्यता पूरी तरह से प्रदर्शित की गई है। लेकिन दर्शकों को शिकायत है कि इसमें इमोशन की कमी दिखाई दे रही है। जी हां, जहां कुछ दर्शकों ने भर-भर कर इसके टीजर की तारीफ की है वहीं कुछ ने इसे वीएफएक्स और AI का ओवर यूज़ भी कहा है। लोगों ने यह तक कह दिया है की भव्यता तो भरपूर है लेकिन आत्मा और भावना जो रामायण की पहचान है वह इसमें कहीं भी दिखाई नहीं देती।

रामायणा टीज़र रिलीज होने के बाद अब लगातार इसके भारी भरकम बजट, इंटरनेशनल लेवल VFX और भावनाओं की कमी को ट्रोल किया जा रहा है। कहां यह फिल्म महीनों पहले से ही चर्चा में थी और कहां अब महीनों तक विवाद का विषय बनी रहेगी।

RelatedPosts

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी बॉलीवुड छोड़कर गोवा में बस गईं….सोशल मीडिया पर ‘Messy Mama’ बनकर छाईं और अब ‘आखरी सवाल’ से कर रही हैं धमाकेदार वापसी

April 23, 2026
Zayn Marie khan

ज़ैन मैरी खान : आमिर खान की भतीजी ने मचा दिया धमाल… ‘Dacoit’ में एक्टिंग देखकर पूरा बॉलीवुड कर रहा है तारीफ

April 23, 2026
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 की रिलीज़ को एक महीना पूरा, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर रचा इतिहास, ₹1,748 करोड़ कमाए

April 20, 2026
Deepika Padukone second pregnancy

Deepika Padukone Second Pregnancy: Deepika-Ranveer ने अनोखे अंदाज में दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, बेटी Dua बनी बड़ी बहन

April 19, 2026

रामायणा टीज़र, पब्लिक ट्रोलिंग और मेकर्स की अपील

रामायणा टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ चुकी है। लोगों ने इसके विजुअल्स की जमकर तारीफ की है। वही भरपूर संख्या में आलोचना भी की है। यूजर्स ने VFX को ओवरयूज़्ड बताया है। वीएफएक्स ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी गेम का कोई हिस्सा हों।

टीज़र की सबसे बड़ी खामी है कि यह टीजर दर्शकों के दिलों को नहीं छू रहा, क्योंकि इसमें भावनाओं की कमी है। यहां तक की लोगों ने यह भी कह दिया है कि रणबीर कपूर को देखते ही ऐसा लग रहा है जैसे एनिमल का अर्जुन वैली सामने आ गया है। रणबीर कपूर में कहीं भी राम जैसी ऊर्जा नहीं दिखाई दे रही।

हालांकि मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रामायणा की तुलना रामानंद सागर के रामायण से बिल्कुल ना करें। क्योंकि जब भी कभी रामायण पर कोई फिल्म या शो बनता है लोग 80 के दशक के क्लासिक टीवी सीरियल से उसकी तुलना कर लेते हैं। लेकिन मेकर्स और फिल्मी हस्तियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस नई फिल्म को पुराने संस्करण से न जोड़े। डायरेक्टर नितेश तिवारी का मानना है कि यह फिल्म असल में ग्लोबल लेवल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिसमें टेक्नोलॉजी और कहानी कहने की नई शैली का इस्तेमाल किया गया है।

Ramayana

केवल VFX ही नहीं, दमदार है इसकी स्टार कास्ट

रणबीर कपूर अभिनीत रामायणा की स्टार कास्ट केवल बड़े नाम तक सीमित नहीं है। इनमें कई ऐसे कलाकार भी शामिल है जिनका किरदार काफी अहम है। इसीलिए इस फिल्म को मेगा असेंबल कास्टिंग मूवी भी कहा जा रहा है। फिल्म में जहां एक ओर रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाएंगे, तो सई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रूप में दिखाई देंगे।

रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकई के रोल में नजर आएंगे। शिवानी चड्ढा कौशल्या के रोल में और इंदिरा कृष्णन सुमित्रा के रोल में कास्ट की गई हैं। वही फिल्म में सुपर्णखा का रोल राकुल प्रीत सिंह निभाने वाली हैं। कहा जा रहा है की फिल्म में जटायु के रोल के लिए अमिताभ बच्चन का कैमियो भी दिया गया है। वही राघव जुयाल मेघनाथ का किरदार निभाएंगे।

रामायण की रिलीज डेट और मेकर्स का प्लान

रणबीर सिंह अभिनीत रामायणा को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 दिवाली के आसपास रिलीज किया जाएगा। फिल्म काफी बड़ी है इसीलिए मेकर्स ने इसे दो हिस्सों में रिलीज करने की योजना बनाई है। रामायण की पोस्ट प्रोडक्शन पर खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि फाइनल प्रोडक्ट काफी बेहतर हो सके। हालांकि यह फिल्म भारत के साथ-साथ देश-विदेश की जनता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है शायद तभी इसका बजट 4000 करोड रुपए रखा गया है।

क्या सच में टीज़र हो गया फेल ?

रामायणा टीज़र हनुमान जयंती 2026 पर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीज़र को मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। लेकिन मेकर्स के सामने बहुत बड़ी चुनौती भी दिखाई दे रही है। इमोशन की कमी के चलते दर्शक फ़िल्म से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। रणबीर कपूर में दर्शकों को भगवान राम की झलक नहीं मिल रही हालांकि फिल्म में रिलीज में अभी समय है ऐसे में हो सकता है की टीम दर्शकों की उम्मीद के अनुसार इसमें जरूरत के सुधार भी कर ले। परंतु वीएफएक्स के साथ इमोशनल डेप्थ पर काम करना बेहद जरूरी है। तब कहीं जाकर यह सिनेमा भारतीय लोगों के दिल को छू पाएगी।

कुल मिलाकर रामायणा केवल एक फिल्म नहीं है भारत के लोगों के लिए यह भावनाओं से जुड़ा हुआ अहम हिस्सा है। ऐसे में मेकर्स को ध्यान देना चाहिए कि इसे तकनीकी रूप से उन्नत और भव्य बनाने के साथ-साथ इमोशनली भी बेहतर बनाएं। रामायणा टीज़र के बाद अब सब की नजर इस फिल्म के ट्रेलर, BGM और मुख्य रिलीज पर है।

Read More: रामायण का टीज़र OUT: हनुमान जयंती पर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया

Tags: Namit MalhotraNitesh TiwariRamayana 2026ramayana 2026 VfxRanbir Kapoorsai pallavi
ADVERTISEMENT
Previous Post

GT vs RR IPL 2026: अहमदाबाद में फायर vs फायर मुकाबला! गुजरात की गेंदबाजी या राजस्थान का बैलेंस, कौन मारेगा बाजी?

Next Post

iPhone 17 Pro Max अब सस्ता! Zepto पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट – मौका हाथ से न जाने दें

Next Post
iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max अब सस्ता! Zepto पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट – मौका हाथ से न जाने दें

Nashik Hadsa

Nashik Hadsa : नासिक में कार कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत, मृतकों में छह बच्चे

Recent Posts

  • Bumper Voting : बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान
  • Long Distance Relationship Tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो जानिए इंटिमेसी मेंटेन करने के आसान ट्रिक
  • अटल पेंशन योजना में सरकार का मास्टर स्ट्रोक ₹5,000 से अब सीधा ₹10,000 हो गई पेंशन!!
  • लू से बचाव: हीट वेव का हमला… शरीर देता है यह संकेत… समय पर पहचाने और करें यह घरेलू उपाय!!
  • Sugarcane Legislation : देश में 60 साल पुराने गन्ना कानून में सुधार की तैयारी, किसानों को होंगे बड़े फायदे-14 दिनों मिलेगी पेमेंट

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.