Bollywood

Pushpa 2 Song Out: ‘पुष्पा: द रूल’ का Angaaron सॉन्ग हुआ रिलीज, शादी के बाद दिखा पुष्पा और श्रीवल्ली का रोमांस

Pushpa 2 Song Out

Pushpa 2 Song Out : ‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता के बाद फैंस को बेसब्री से ‘पुष्पा 2’ का इंतजारी है। फिल्म के मेकर्स ने पुष्पा के दूसरे गाने Angaaron का प्रोमो रिवील कर दिया है। इस गाने में श्रीवल्ली के साथ-साथ सामी का भी डैशिंग अवतार देखने को मिलेगा। यह गाना अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का कपल

‘पुष्पा 2’ का दूसरा गाना(Pushpa 2 Song Out)

Pushpa 2 Song Angaaron Teaser

‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने Angaaron का प्रोमो(Pushpa 2 New Song Ou) अब सामने आ गया है. प्रोमो वीडियो की शुरुआत फिल्म सेट का पर्दा खुलने से होती है. और तभी बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘ओ श्रीवल्ली भाभी पुष्पा 2 का सेकेंड सिंगल रिलीज कर रहे हैं ना, वो गाना क्या है बताओ.’ फिर रश्मिका मंदाना कुर्सी से खड़े होती हैं और श्रीवल्ली वाला पोज करते हुए नए गाने के लिरिक्स गाती हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा: द राइज में लाल चंदन की तस्करी की कहानी दिखाई गई थी। वहीं, पुष्पा 2 में सत्ता संघर्ष को दिखाया जाएगा। दोनों का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी अहम किरदार में शामिल हैं। फिल्म में तीनों पुष्पाराज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत के किरदारों को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। पुष्पा: द रूल पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

कब आएगा ‘पुष्पा 2’ का नया गाना(Pushpa 2 New Song Out)?

‘पुष्पा 2’ का नया कपल सॉन्ग Angaaron 29 मई 2024 की सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर सोशल मीडिया पर रिवील किया जाएगा. इस गाने में श्रीवल्ली अपने सामी के साथ दिखाई देंगी. बुधवार को मेकर्स ने रश्मिका के गाने का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक रिवील नहीं किया गया था हालांकि उनकी झलक जरूर दिखाई गई थी.

बता दें, ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फाजिल का भी धांसू अवतार देखने को मिलेगा. ‘पुष्पा 2’ के ट्विस्ट और टर्न्स देखने के लिए फिल्मी फैंस खूब बेताब हैं, और अब अल्लू-रश्मिका की फिल्म से नए गाने का प्रोमो आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp