Payal Ghosh: कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष कुछ न कुछ बात पर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं। हालांकि पायल ने एक्टिंग से काफी दूरी बना ली है।

credit: google
लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर हर किसी को चौंका कर रख दिया था, लेकिन एक बार फिर से एक पोस्ट शेयर कर सबको हैरान कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?

credit: google
दरअसल, पिछले दिनों पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो पोस्ट किए थे। ये दोनों ही पोस्ट सुसाइड को लेकर थे, एक्ट्रेस ने इस सुसाइड नोट में कुछ ऐसी बातें कहीं जिसके चलते इंटरनेट पर हडकंप मच गया। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया साथ ही खुद की तुलना दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से की है।
Payal Ghosh ने सरेआम दी थी सुसाइड की धमकी
बतादें कि पायल घोष ने पहली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये मैं हूं Payal Ghosh, अगर मैं सुसाइड या हार्ट अटैक से मर जाऊं तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?’। इसके बाद अदाकारा ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘ओशिवारा पुलिस स्टेशन, मेरे घर पर पुलिस आई थी, मुझे कुछ हो गया ना तो कोई नहीं बचेगा।

credit: google
मेरे मनोचिकित्सक से पूछो कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं, मैं सुशांत सिंह नहीं पायल घोष हूं, मरूंगी तो सबको फंसा के मरूंगी’। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।
फैंस को पोस्ट डालकर किया Payal Ghosh ने हैरान
एक तरफ ये सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब एक और पोस्ट के साथ उन्होंने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। इस बार भी पायल घोष ने दो हैरान कर देने वाले पोस्ट अपनी ऑफिशियल आईडी पर शेयर किए हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं साउथ फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं, वहां किसी ने मेरा रेप नहीं किया.’
अनुराग कश्यप पर लगाया Payal Ghosh ने रेप का इल्जाम

credit: google
इतना ही नहीं, एक अगली पोस्ट में Payal Ghosh ने लिखा, ‘मैंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 2 नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर के साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने मुझे छुआ तक नहीं….लेकिन बॉलीवुड में मैंने अनुराग कश्यप के साथ काम तक नहीं किया, फिर भी हमारी तीसरी मुलाकात के दौरान उसने मेरा रेप किया।’
Also Read: Manoj Bajpayee Took Strict Action Against KRK! Files Defamation Case In This Court, See Details
पहले भी Payal Ghosh लगा चुकी आरोप

credit: google
इससे पहले भी मीटू मूवमेंट के दौरान ऐसा मामला आ चुका है, जहां फिल्म मेकर पर ऐसा ही गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उस समय पायल ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था।
अनुराग कश्यप ने इल्जाम को नाकारा
मामले को लेकर Payal Ghosh ने कहा था, ‘साल 2013 में कश्यप ने वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर मेरा रेप किया था।’

credit: google
इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कश्यप ने अपने ऊपर लगे हर इल्जाम को बेबुनियाद बताया था।



