Parineeti Chopra: पिछले कुछ दिनों से चल रहीं (Parineeti Chopra) परिणिती और राघव की डेट की खबर खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की तस्वीरें आए दिन सामने आती जा रही हैं और साथ ही ब्लशिंग वीडियो उनके रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बयान कर रही है।
Parineeti Chopra और राघव जल्द करेंगे सगाई

Credit: google
वहीं सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अब जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं जिसकी डेट फिक्स हो चुकी है। इतना ही नहीं दिल्ली में दोनों के परिवार वाले फिलहाल तैयारी में व्यस्त हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये कपल कब करेंगें सगाई।

Credit: google
बतादें कि मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, Parineeti Chopra के करीबी ने जानकारी दी है कि, परिणीति और राघव अब जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दिल्ली में उनकी सगाई सेरेमनी अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी। फिलहाल एक्ट्रेस तैयारियों के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
Parineeti Chopra और राघव हुए स्पॉट
एक्ट्रेस को लेने के लिए खुद राघव चड्ढा दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इसका मतलब है कि बस अब कुछ दिनों में ही Parineeti Chopra और राघव चड्ढा अपने रिश्ते का ऐलान कर देंगे।

Credit: google
यह भी खुलासा हुआ है कि, फिलहाल परिणीति सगाई की तैयारी में व्यस्त हैं। दोनों जल्द ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। इस सगाई में केवल दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
प्रियंका चोपड़ा विद फैमिली होगीं शामिल

Credit: google
वहीं परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ इस सगाई का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी कजिन की सगाई के लिए ही भारत आई हैं। फिलहाल अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने के लिए राघव और परिणीति बेहद खुश हैं।
सवालों से कपल बचते आए नजर

Credit: google
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की अफवाहें तब उड़ी जब दोनों को पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि जब मीडिया ने दोनों से बातचीत करने की कोशिश की तो वह सवालों से बचते हुए नजर आए।
आफिशियल बयान का इंतजार
View this post on Instagram
फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर दोनों कब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे। इसके साथ ही इस समारोह के बाद, परिणीति काम पर वापस आ जाएंगी और अपनी फिल्म परियोजना की शूटिंग के लिए लंदन चली जाएंगी।



