• Latest
  • Trending
  • All
मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन

मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन: ताहिर भसीन, विशाल जेठवा और मर्दानी 3 की मल्लिका प्रसाद!! कौन है सबसे खौफनाक विलेन?

January 30, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Entertainment Bollywood

मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन: ताहिर भसीन, विशाल जेठवा और मर्दानी 3 की मल्लिका प्रसाद!! कौन है सबसे खौफनाक विलेन?

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
January 30, 2026
in Bollywood
मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन

मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन: यशराज फिल्म की मर्दानी फ्रेंचाइजी केवल रानी मुखर्जी के दमदार पुलिस ऑफिसर रोल की वजह से नहीं बल्कि खतरनाक विलेन की वजह से भी जानी जाती है। जी हां, मर्दानी 1, मर्दानी 2 और अब मर्दानी 3 तीनों ही फिल्मों में रानी मुखर्जी का सामना ऐसे तीन खतरनाक विलेन से होता है जो अपराध के नए तरीके को उजागर करते हैं। इस सीरीज की सबसे खास बात यही रही है कि हर फिल्म में विलेन का चेहरा, उसकी सोच और अपराध का तरीका बदलता है।

मर्दानी 1, मर्दानी 2 और मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में ही दिखाई गई हैं।वपरंतु तीनों फिल्मों में इनका पाला अलग-अलग सोच वाले भयावह विलन से पड़ा है,जिनकी मानसिकता काफी खौफनाक है। मर्दानी 1 में एक सभ्य दिखने वाला अपराधी, मर्दानी 2 में खौफनाक मानसिकता वाला हत्यारा और मर्दानी 3 में अम्मा जो बेहद चालाक और संगठित हैं। मर्दानी फ्रेंचाइजी को सक्सेसफुल बनाने में इन खलनायकों का ही सबसे बड़ा हाथ है।

मर्दानी 1,2 और 3 के विलेन :पर्दे पर खौफ असल जिंदगी में अलग

ताहिर भसीन: मर्दानी 1 का खामोश मगर खतरनाक विलेन

RelatedPosts

धुरंधर 3

धुरंधर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज… एक ऐसा हिंट और सीक्रेट प्लान जिससे बदल जाएगी धुरंधर यूनिवर्स की कहानी!!

May 8, 2026
सिद्धार्थ गुप्ता

सिद्धार्थ गुप्ता की कहानी…10 साल का इंतजार और Krishnavataram Part 1: Hridayam ने बदल दी किस्मत!!

May 7, 2026
Manushi Chhillar

Manushi Chhillar ने झेला मुंबई में अकेलापन… अब बोल्ड अवतार के साथ कर रही है बॉलीवुड में कर रहीं वापसी!!

May 7, 2026
हुमा कुरैशी

रचित सिंह कौन हैं? खबर है कि हुमा कुरैशी 2026 के आखिर में अपने पुराने बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं

May 5, 2026

मर्दानी 1 में ताहिर भसीन ने करण रस्तोगी का किरदार निभाया। यह एक पढ़ा लिखा सभ्य और कॉन्फिडेंट युवक था जो बच्चों की तस्करी के अपराध का मास्टरमाइंड था। वह खुद कुछ नही करता था बल्कि वह अपने नेटवर्क, कोड वर्ड और फोन कॉल के जरिए पूरा रैकेट चलाता था। ताहिर भसीन का किरदार अंदर से जितना डरावना था सामने से वह उतना ही जेंटलमैन दिखाई देता था।

हालांकि असल में ताहिर भसीन इससे एकदम अलग हैं। उनकी पर्सनैलिटी कहीं से भी विलेन की तरह नहीं लगती। वह एक पढ़े-लिखे थिएटर बैकग्राउंड से आने वाले अभिनेता है। उन्होंने मर्दानी के बाद छिछोरे, 83, यह काली-काली आंखें जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

विशाल जेठवा: मर्दानी 2 का रौंगटे खड़े कर देने वाला चेहरा

विशाल जेठवा में मर्दानी 2 में सनी नाम के लड़के का किरदार निभाया। यह विलन अब तक का सबसे खौफनाक विलेन था जिसे अपराध के बाद कोई पछतावा नहीं होता। वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सही मानता था। उसे खुद को सही समझने का भ्रम था। वह एक साइकोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित था जिसे समाज और कानून से नफरत थी। इस किरदार को विशाल जेठवा ने इतनी तन्मयता से निभाया की दर्शक आज तक उनके इस रोल को भूल नहीं पाए हैं।

परंतु असल में विशाल जेठवा काफी मेहनती और संवेदनशील अभिनेता हैं। मर्दानी 2 के बाद उन्होंने एक टैलेंटेड कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में होमबाउंड जैसी मूवी में काम कर वे तारीफ बंटोर रहे हैं।

मल्लिका प्रसाद: मर्दानी 3 की अब तक की सबसे  खतरनाक विलेन

इस बार मर्दानी 3 में विलेन का किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है जो फ़िल्म में अम्मा के नाम से पुकारी जा रही हैं। यह कोई आम खलनायिका नहीं हैं बल्कि बेहद शांत, ठहरी हुई और बड़ी भिखारी-माफिया क्वीन हैं। कहा जा रहा है की मर्दानी 3 की यह विलन अब तक के पुराने विलन से भी काफी खतरनाक और बुद्धिमान नजर आने वाली है। इनका नाम अम्मा इसलिए रखा गया है ताकि पहली बार सुनकर ऐसा लगे जैसे कोई मां जैसा व्यक्तित्व है, परंतु यह औरत एक संगठित बाल तस्करी नेटवर्क चलती है। जहां मासूम बच्चियों को दूर ले जाकर अपराध की दुनिया में धकेल दिया जाता है।

असल में मल्लिका प्रसाद निजी जिंदगी में बहुत ही ठहराव वाली और समझदार कलाकार हैं। वे एक अनुभवी थिएटर कलाकार है। मल्लिका प्रसाद कभी भी लाइमलाइट के पीछे नहीं भागी बल्कि उन्हींने एक्टिंग वर्कशॉप्स और गंभीर किरदारों पर लगातार काम किया है।

मर्दानी 3 में इस बार क्या मिलेगा ?

मर्दानी 3 में मेकर्स अब पुराना फॉर्मूला नहीं दोहराने वाले, बल्कि अपराध का नया स्तर दिखाने वाले हैं। अब कहानी केवल एक अपराधी तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें संगठित अपराध और सिस्टम की खामियां दिखाई गई हैं। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय को केवल एक विलन से नहीं बल्कि पूरे सिस्टम से लड़ना पड़ रहा है। मर्दानी 3 की कहानी असल में रियल लाइफ स्टोरी है जो कई असली घटनाओं को जोड़कर बनाई गई है।

इस बार शिवानी शिवाजी रॉय पहले से ज्यादा मजबूत और आक्रामक रूप में नजर आ रही हैं। हालांकि इस फिल्म में छोटे बच्चों से जुड़े हुए अपराधों को दिखाया गया है इसलिए उनका भावनात्मक एंगल भी सामने आ रहा है। परंतु इस बार शिवानी शिवाजी रॉय की निजी जिंदगी और पेशे की परीक्षा एक साथ होगी। मतलब यशराज फिल्म ने इस बार कहानी को काफी डार्क और मजबूत बनाने की कोशिश की है जिसमें एक बार फिर से मजबूत महिला लीड के साथ दमदार विलन पर्दे पर उतरे हैं।

मर्दानी फ्रेंचाइजी सिर्फ एक एक्शन सीरीज नहीं है, बल्कि भारतीय समाज में बदलते अपराध स्वरूप की कहानी है। इन फिल्म में तीन अलग-अलग विलन सामने आए और हर विलेन ने साबित किया है कि अपराध का चेहरा और सोच कितनी तेजी से बदलते है। अगर तीनों विलेन की तुलना की जाए तो मर्दानी 3 की ‘अम्मा’ सबसे खतरनाक साबित हो रही हैं, क्योंकि यह वह खलनायक है जो अपराध को ही सिस्टम बना देती है और सिस्टम से लड़ना सबसे ज्यादा मुश्किल है।

Read More: पालकी शर्मा फर्स्टपोस्ट इस्तीफा : पालकी शर्मा जिन्होंने बदल दी डिजिटल न्यूज़ की परिभाषा, न्यूज़ से न्यू वेंचर की रखेंगी नींव

ADVERTISEMENT
Previous Post

Mahindra Scorpio N Pickup Truck की पहली झलक, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स

Next Post

सोने के बाजार में ऐतिहासिक उथल-पुथल, एक ही दिन में ₹450 लाख करोड़ से ज्यादा का उतार-चढ़ाव

Next Post
सोने के बाजार में ऐतिहासिक उथल-पुथल, एक ही दिन में ₹450 लाख करोड़ से ज्यादा का उतार-चढ़ाव

सोने के बाजार में ऐतिहासिक उथल-पुथल, एक ही दिन में ₹450 लाख करोड़ से ज्यादा का उतार-चढ़ाव

वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, BJP विधायक के भाई और पुलिसकर्मियों में भिड़ंत

वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, BJP विधायक के भाई और पुलिसकर्मियों में भिड़ंत

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.