• Latest
  • Trending
  • All
कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज : सर्वाइवल से स्टारडम तक…. कश्मीर छोड़ने वाले इन सितारों की अनसुनी कहानी!

April 9, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
राहुल गांधी

PM, गृह मंत्री और आपका संगठन गद्दार है— राहुल गांधी के रायबरेली वाले बयान पर मचा भारी सियासी घमासान!

May 20, 2026
EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

May 20, 2026
8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी

8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी : सरकारी पेंशनरों के लिए खुश खबरी! 5 साल में बढ़ेगी पेंशन, विधवा पेंशन पर भी आया बड़ा ऐलान!

May 20, 2026
Shani Gochar

Shani Gochar: इन 3 राशियों पर अगले 6 महीने तक रहेगी शनि की टेढ़ी चाल, मुश्किलों से भरे रहेंगे दिन, जानें?

May 20, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कौन सी हैं वो?

May 20, 2026
Navpancham Yog

Navpancham Yog: शनि-चंद्रमा के बीच बन रहे नवपंचम योग से 3 राशियों को ज़बरदस्त आर्थिक लाभ, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Entertainment Bollywood

कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज : सर्वाइवल से स्टारडम तक…. कश्मीर छोड़ने वाले इन सितारों की अनसुनी कहानी!

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
April 9, 2026
in Bollywood
कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज:  कभी बर्फ से ढंकी वादियों, शांत मंदिरों और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाना जाने वाला कश्मीर 1990 में ऐसे दौर से गुजरा जिसने हजारों कश्मीरी पंडितों के परिवारों की जिंदगी बदल दी। यह केवल पलायन नहीं था। बल्कि असल में अस्तित्व बचाने की लड़ाई थी। हाल ही में Samay Raina ने अपने शो ‘Still Alive’ में इसी बात पर जोर दिया है, कि कश्मीरी पंडितों का पलायन सर्वाइवल था। क्योंकि अगर वह नहीं निकलते तो शायद जिंदा नहीं बचते। यह बयान केवल एक कलाकार की राय नहीं बल्कि उसी दर्द की झलक है जिसे कई पीढियां ने जिया है।

रातों-रात घर, जमीन, मंदिर, यादें छोड़कर हजारों परिवारों ने अनचाही अनजानी जगह पर नई शुरुआत की और आज वही समुदाय देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। खास बात यह है कि भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे नाम है जो कश्मीर से दर्द, पलायन और संघर्ष साथ लेकर आए और आज जाना पहचाना नाम बन गए हैं। आज उनमें से कई कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बन गए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर मिसाल कायम की है।

वे कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो नहीं भूले अपना दर्द

अनुपम खेर: कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सूची में सबसे पहला नाम अनुपम खेर का आता है। 1990 के पलायन में अनुपम खेर का परिवार मुंबई आ गया। अनुपम खेर ने ‘कश्मीर फाइल्स’ के जरिए इस इस घटना को पर्दे पर भी उतारा और दशकों तक दबा दी गई त्रासदी को अपनी कला के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया।

कुणाल खेमू: कुणाल खेमू भी कश्मीरी परिवार से आते हैं। उन्होंने कई बार अपने घर और पहचान को खोने के दर्द के बारे में बताया है। कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जब भी बात होती है कुणाल खेमू कश्मीर छोड़कर मुंबई आने की बात जरूर कहते हैं। हालांकि आज भी उनका परिवार कश्मीरी रीति रिवाज का पालन करता है।

मोहित रैना: ‘देवों के देव.. महादेव’, ‘उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक’ से पहचान बनाने वाले मोहित रैना भी मूलतः कश्मीर के हैं। उन्हें और उनके परिवार को भी 1990 के दशक में कश्मीर से पलायन करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर कई बार उन्होंने उस दौर की कहानियों को साझा भी किया है।

मानव कौल: कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सूची में मानव कौल एक अहम जगह रखते हैं, क्योंकि वह अभिनेता ही नहीं बल्कि लेखक और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अपनी कई किताबों में कई, नाटकों में कश्मीर पलायन के दर्द, अकेलेपन के भाव दिखाए हैं। कश्मीर छोड़कर जब वे इंदौर आए तो उन्हें यहां पर भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा और बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए भी उन्हें जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी है।

आदित्य धर: आदित्य धर को कौन नहीं जानता ‘धुरंधर’ जैसी मूवी से बॉलीवुड में डंका बजाने वाले धर साहब कश्मीरी पंडित परिवार से हैं, इसलिए उनकी फिल्मों में कश्मीर के प्रति एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव दिखाई देता है। आदित्य धर ने भी अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल की है।

समय रैना: इंडिया गॉट लेटेंट जैसे चर्चित और विवादित शो के होस्ट और क्रिएटर समय रैना आजकल काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में विवादों के बाद ‘Still Alive’ शो से अपनी वापसी की और इस शो में उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन को सर्वाइवल बता कर बहस छेड़ दी है। समय रैना और उनके परिवार ने भी कश्मीर के पलायन का दर्द झेला है।

1990 का कश्मीरी पंडित पलायन कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। उस समय घाटी में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों, धमकी और हत्याओं के कारण रातों-रात कई कश्मीरी परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 3 से 5 लाख कश्मीरी पंडितों ने घाटी छोड़ी और यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इंटरनल विस्थापन था।

लेकिन इन कश्मीरीयों ने कभी भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा। ये आज अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमे कुछ कश्मीरी पंडित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बन चुके हैं तो कुछ राजनीती में हैं जो समय-समय पर अपने दर्द को दुनिया के सामने ला रहे हैं। IGL के समय रैना का हालिया बयान इसी का जीता जागता उदाहरण है की नई पीढ़ी के कश्मीर भी इतिहास को भूलना नहीं चाहते।

Read More: सान्या मल्होत्रा ब्रेकअप: चुपके-चुपके प्यार…और फिर अचानक ब्रेकअप! सान्या मल्होत्रा-ऋषभ शर्मा के ब्रेकअप की कहानी

Tags: Aditya DharAnupam KherBollywood actorbollywood Kashmiri cekebritiesmanav kaulMohit rainaSamay raina
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.