बॉलीवुड की Queen Kangana Ranaut ज्यादातर अपने बयानों से चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस कंगना ने फिलहाल अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ कंगना रनौत ने एक रोमांटिक शेर भी पोस्ट किया है।

Kangana Ranaut ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

Kangana Ranaut
Credit: Twitter

इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स ने कयास लगाना शुरु कर दिए हैं कि बॉलीवुड कंगना प्यार में पड़ गई हैं। अब वो शख्स कौन हैं, कैसा दिखता है, ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन फोटोज में उनके काफी क्लोजअप शॉट्स नजर आ रहे हैं। कंगना बड़े ही अच्छे मूड में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut ने शेर में फरमाया इश्क 

वहीं Queen ने फोटो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “इश्क़ वो आतिश है ग़ालिब जो लगाने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं’। इसी के साथ कंगना ने एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है।

फैंस ने पूछे सवाल “कौन है राजकुमार”

Kangana Ranaut
Credit: Twitter

कंगना के इस पोस्ट के बाद उनका कमेंट सेक्शन यूजर्स के कमेंट्स से भर गया। एक यूजर ने कंगना के पोस्ट पर उन्हीं के अंदाज में रिप्लाई करते हुए पूछा है, “कौन है जो सपनों में आया, कौन है जो दिल में समाया…आज खोल दीजिए सारे राज”। तो वहीं एक और ने लिखा है, “लगता है हमारी Queen को प्यार हो गया”।

Kangana Ranaut ने बताया कैसा चाहिए पार्टनर? 

Kangana Ranaut
Credit: Twitter

ऐसा कभी नहीं होता कि कंगना की लव कैमिस्ट्री की बात हो और हम ऋतिक रोशन की बात न करें। ये जग जाहिर है कि कंगना के संबंध ऋतिक रोशन से कैसे रहे हैं

वहीं साल 2017 में जब अपनी फिल्म ‘रंगून’ को प्रमोट करने Kangana Ranaut जम्मू में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पहुंची थीं, तब एक्ट्रेस ने अपने आइडियल पार्टनर के बारे में बात की थी। उन्होनें कहा था कि वर्दी वाले लड़के उन्हें बहुत आकर्षक और ईमानदार लगते हैं।

Kangana Ranaut
Credit: Twitter

वहीं 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान, धाकड़ एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं निश्चित रूप से शादी और बच्चे चाहती हूं। मैं अगले पांच साल में खुद को मां और एक पत्नी बनते हुए देखती हूं और नए भारत के दृष्टिकोण में सक्रिय भाग भी”। वहीं कंगना के पिता कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी….

Kangana Ranaut का वर्कफ्रंट

वहीं अगर Kangana Ranaut के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने हाल ही में ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग पूरी की है। उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। इसके अलावा भी कंगना की किटी में कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।