Jr. NTR: फिल्म RRR के सुपरस्टार Jr. NTR धमाल मचाने के लिए फिर आ रहें हैं। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म NTR30 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार दिलचस्प बात यह है कि जूनियर एनटीआर साउथ नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor के साथ स्क्रीन पर रोमांस फरमाते दिखेंगे।
NTR फिल्म की हैदराबाद में हुई लॉन्चिंग
Watch the grand #NTR30 Puja and opening ceremony ❤️🔥
Live now!
– https://t.co/zU80x3TBK5 #NTR30Begins 🔥@tarak9999 #JanhviKapoor #KoratalaSiva @NANDAMURIKALYAN @anirudhofficial @RathnaveluDop @sreekar_prasad @sabucyril @YuvasudhaArts pic.twitter.com/HzVflsGqA1— NTR Arts (@NTRArtsOfficial) March 23, 2023
रिर्पोट्स के मुताबिक Jr. NTR जल्द ही एनटीआर 30 पर काम शुरू करेंगे। बतादें कि आज फिल्म की लॉन्च शुरु हो चुकी है।

Credit: Google
इसी फिल्म से Janhvi Kapoor तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का भव्य लॉन्च आज हैदराबाद के शानदार आईटीसी कोहेनूर होटल में हुआ।
इन सितारों ने की Jr. NTR के साथ शिरकत
Watch the grand #NTR30 Puja and opening ceremony ❤️🔥
Live now!
– https://t.co/zU80x3TBK5 #NTR30Begins 🔥@tarak9999 #JanhviKapoor #KoratalaSiva @NANDAMURIKALYAN @anirudhofficial @RathnaveluDop @sreekar_prasad @sabucyril @YuvasudhaArts pic.twitter.com/HzVflsGqA1— NTR Arts (@NTRArtsOfficial) March 23, 2023
वही शिव कोराताला द्वारा निर्देशित, लॉन्च इवेंट में एसएस राजामौली और प्रशांत नील जैसे महान निर्देशकों ने शिरकत की है। प्रसिद्ध निर्माता श्याम प्रसाद रेड्डी, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, शिव कोराताला, नंदामुरी कल्याण राम, सुधाकर, नवीन येरनेनी, प्रकाश राज, श्रीकांत और इसके अलावा कई हस्तियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है।
RRR ने बनाया Jr. NTR को ग्लोबल स्टार

Credit: Google
Jr. NTR: गौरतलब है कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR को देश-दुनिया में जमकर सराहा गया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर तक मिल चुका है। इसी वजह से जूनियर एनटीआर भी एक ग्लोबर एक्टर बन गए हैं। लंबे ब्रेक के बाद अब जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं।

Credit: Google
जूनियर एनटीआर जल्द ही एनटीआर 30 फिल्म के लिए कोराताला शिवा को ज्वाइन करेंगे। चिरंजीवी के आचार्य के बाद फिल्म निर्माता की यह पहली फिल्म होगी। तारक के पास केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील के साथ एक फिल्म भी है। इसे एनटीआर 31 कहा जाता है।
यह भी पढ़े: राहुल वैद्य की “प्रेम कहानी” में Kiss फोटो हो रही वायरल, जाने क्या हैं राज़ की बात
दूसरी बार साथ आए शिवा और Jr. NTR

Credit: Google
जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा पहले भी साथ काम कर चुके है। दोनों ने फिल्म जनता गैदार में साथ काम किया था। शिवा तेगुलु सिनेमा के नामी डायरेक्टर्स में से एक है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है।
Janhvi Kapoor की अपकमिंग मूवी

Credit: Google
वही बात जाह्नवी कपूर की करें तो वह आखिरी बार फिल्म “मिली” में नजर आई थी। हालांकि, यह फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म वरुण धवन के साथ “बवाल” और राजकुमार राव के साथ “मिस्टर एंड मिसेज माही” है।
यह भी पढ़े: पिता नहीं चाहते थे कि बेटी करें फिल्मों में काम, कंगना ने खिलाफ जाकर लिया फैसला…..



