Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से चर्चा हुई है। कि दोनों कपल के बीच कुछ गड़बड़ चल रहा हैं हालांकि इस बात को अफवाह बताकर खारिज किया गया है। लेकिन एक बार फिर इन खबरों ने तेज रफ्तार पकड़ी है।
Deepika Padukone रणवीर का वीडियो वायरल

Credit: google
दरअसल हाल ही में दोनों कपल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें Deepika Padukone पति रणवीर को इग्नोर करती नजर आ रहीं हैं। पिछले दिन इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 का आयोजन किया गया था। जहां इस समारोह में खेल जगत के दिग्गज और उनके फैमिली भी मौजूद रहे।

Credit: google
इस कार्यक्रम में प्रकाश पादुकोण और उनका परिवार शामिल हुआ। इस इवेंट में Deepika Padukone और रणवीर भी पहुंचे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री की चर्चा हमेशा होती है। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि इनके बीच कुछ ठीक सा नहीं चल रहा।
Deepika Padukone ने किया रणवीर को इग्नोर
बतादें कि कार में से जब Deepika Padukone और रणवीर बाहर निकले तो रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दीपिका ने उन्हें ना कहकर अनसुना कर दिया। आगे बढ़ने के बाद, वह उसे दीपिका के साथ चलने के लिए आगे जाने देता है, लेकिन वह उसके लिए बिना रुके चलती जाती है।
View this post on Instagram
दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों बिना कुछ बोले अंदर चले गए। सिर्फ यही कारण रहा कि लोगों ने कयास लगाना शुरु कर दिए, कि जरूर इन दोनों कपल के बीच कुछ गड़बड़ है।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Secrament: रश्मिका छूती हैं अपनी काम वाली बाई के पैर, खुद बयान की सच्चाई
वीडियो से लग रहे कई तरह के कयास

Credit: google
अब ऐसा तो होने से रहा कि लोग कयास लगाए और कमेंट्स न करें। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों ने तरह- तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिए। कई लोगों ने अनुमान लगाया है कि दोनों के नेचर में पूरी तरह से बदलाव आ गया है, इस कार्यक्रम में आने से पहले उनके बीच जबरदस्त लड़ाई हुई होगी।

Credit: google
एक ने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से रणवीर को दीपिका के पोस्ट पसंद भी नहीं आ रहे हैं। लगता हैं इन दोनों का रोमांस अब खत्म हो चुका है। कई तो यह भी कह चुके हैं कि दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे।
पहले भी कपल को लेकर उड़ चुकी अफवाह

Credit: google
बतादें दे कि कुछ महीने पहले इस तरह की खबर उड़ी थी। तब रणवीर ने दीपिका की एक फोटो पर उनकी तारीफ करते हुए कमेंट किया था। इस वजह से ये चर्चाएं ठंडी पड़ गईं। लेकिन अब ये वीडियो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: 3 Idiots Is Back: फिर चलेगा Rancho का जादू, फिर से लौटेंगे 3 इडियट्स, करीना ने दी खबर



