आलिया भट्ट की ड्रेस पर टिकीं फैंस की नजरें(Christmas 2023)
आलिया भट्ट ने एक पीले कलर की प्यारी सी ड्रेस पहनी हुई है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। क्रिसमस के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ आलिया-रणबीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पैपराजी का ये वीडियो देश फैंस का रिएक्शन भी अब नजर आ रहा है। रणबीर और आलिया के साथ करीबी दोस्त और गुरु करण जौहर को उनके परिवार के सदस्यों को देखा गया। इस पार्टी में पहुंचे रणबीर कैजुअल लुक में काफी डैशिंग नजर आ रहे थे। वहीं, आलिया भट्ट ने भी अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। क्रिसमस-थीम वाली आकर्षक पोशाक पहने आलिया में सुंदरता और खुशी साफ झलक रही थी।
कियारा-सिद्धार्थ का रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन
बी टाउन के गॉर्जियस कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस साल एक कपल के तौर पर पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘सत्यप्रेम की कथा’ एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस बस एक टक निहारने को मजबूर हो गए हैं।
सिद्धार्थ ने कियारा को बाहों में लिए गालों पर किस करते हुए क्रिसमस की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपने रोमांटिक मोमेंट की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस ने प्यार जताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कितने सोमवार के व्रत रखने पड़ेंगे?’
Also Read: आखिरकार अरबाज खान और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान आज शादी के बंधन में बंध गए और यह तस्वीर जारी की