Bollywood

Bhuvan Arora: शाहिद कपूर को नहीं इस Handsome Hunk को मिला IMDB से अवॉर्ड, यहां देखें तस्वीरें

Bhuvan Arora

Bhuvan Arora: हाल ही में आई शाहिद कपूर की फर्जी में भुवन अरोड़ा और शाहिद का दमदार ब्रोमांस देखने को मिला है। फिल्म में शाहिद कपूर और Bhuvan Arora का भाईचारा फैंस को काफी पसंद आया।

Bhuvan Arora को मिला अवॉर्ड

आपकों बतादें कि IMDB अवॉर्ड शो के दौरान युवा अभिनेता Bhuvan Arora को ब्रेकआउट स्टार के लिए स्टारमीटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बतादें कि, Bhuvan Arora ने ‘फर्जी’ में फिरोज की भूमिका निभाई है।

Bhuvan Arora

Credit: google

जो क्राईम पार्टनर सनी( शाहिद कपूर) का सबसे अच्छा दोस्त है,एक कलाकार जो फर्जी नोट बनाने पर जालसाजी में फंस जाता है। ये कहानी दोनों कलाकारों की तरह उतनी ही दिलचस्प है।

Bhuvan Arora ने फैंस का किया धन्यवाद

Bhuvan Arora ने अवॉर्ड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, दुनिया भर के सभी फॉलोअर्स और पेशेवरों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ‘फर्जी’ में मेरी भूमिका के लिए मुझे इतना प्यार दिया। मैं बहुत खुश हूं, मैं अभिभूत हूं और मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए यह मेरा पहला पुरस्कार है इसलिए यह मेरे लिए स्पेशल है।

इन्हें मिल चुका हैं ये अवॉर्ड

Bhuvan Arora

Credit: google

आईएमडीबी स्टार अवार्डस उन प्रतिभाओं को पहचानते हैं जो आईएमडीबी की विशिष्ट रैंकिंग पर मजबूत प्रदर्शन करते हैं और जो आईएमडीबी ऐप-एक्सक्लूसिव पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज फीचर पर ट्रेंड कर रहे हैं। दोनों दुनिया भर में आईएमडीबी पर 200 मिलियन से अधिक लोग आते हैं।

इससे पहले इस अवॉर्ड , आदर्श गौरव, नताशा भारद्वाज, अयो एडेबिरी, रेगे-जीन पेज, ब्री लार्सन, बिल स्कार्सगार्ड, डेजी एडगर-जोन्स और करेन फुकुहारा को इस उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

भुवन का वर्कफ्रंट

Bhuvan Arora

Credit: google

वहीं बात अगर भुवन के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होनें यशराज बैनर की फिल्म की है विक्की कौशल के साथ, मिस्टर सक्सेना फिल्म जिमी शेरगिल के साथ , जो इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, सुधीर मिश्रा के साथ फ्रंट पेज की शुंटिंग चल रही है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp