Alanna Panday-Ivor McCray: अलाना पांडे जल्द ही मां बनने वाली है। इन दिनों अलाना अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर कर रही हैं। हालांकि अब अलाना का लेटेस्ट पोस्ट ही उनके लिए मुसीबत बन गया है। आइए जानते हैं कैसे?
Alanna Panday-Ivor McCray

Alanna Panday-Ivor McCray: अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अलाना अपने प्रेगनेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया सामने आ रही तस्वीरों से लगाया जा सकता है। जी हां, अपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय करते हुए अलाना अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनमें कुछ फोटोज में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि अब अलाना का लेटेस्ट पोस्ट उनके लिए आफत बन गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे?
RelatedPosts
अलाना ने रिवील किया होने वाले बच्चे का जेंडर
अलाना पांडे ने बीते साल मार्च में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे संग शादी की है। वहीं, अब अलाना और इवोर माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी लाइफ की इस नई शुरुआत को लेकर दोनों काफी खुश हैं। दोनों ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल ने अपने होने वाले बच्चे का जेंडर बताया है। अलाना और इवोर ने हाल ही में एक पार्टी रखी थी, जहां पर उन्होंने केक कट करके बच्चे का जेंडर बताया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अलाना और इवोर के हाथ में दो कांच के ग्लास हैं। वो दोनों ही उस केक में ग्लास को डालते हैं और फिर उसमें केक को फिल करके बाहर निकालते हैं। ऐसे में केक अंदर से ब्लू कलर का केक निकलता है, जिसका मतलब है कि अलाना को बेबी ब्वॉय होने वाला है।
बॉलीवुड में अलाना कौन है?

इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे(Alanna Panday-Ivor McCray) किसी खूबसूरत मॉडल से कम नहीं हैं। अनन्या पांडे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जबकि उनकी चचेरी बहन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं जो फैशन, जीवनशैली और यात्रा के बारे में बात करती हैं।
Also read: एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ होंगे नए कप्तान
चिक्की पांडे और डीन पांडे की बेटी अलाना पांडे का जन्म 16 अगस्त 1995 को हुआ था। वह मुंबई(Alanna Panday-Ivor McCray) के एक निजी स्कूल में गईं और बाद में अपनी उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में चली गईं। उन्होंने 2019 में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक डिजिटल क्रिएटर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और अपने लुक और स्टाइलिश आउटफिट के लिए लोकप्रियता हासिल की।
अलाना पांडे अब एक मॉडल के रूप में काम कर रही हैं और उन्होंने मनीष मल्होत्रा के माय ग्लैम(Alanna Panday-Ivor McCray) सहित कई अलग-अलग ब्रांडों के लिए भी काम किया है। यहां तक कि उन्हें अपने भाई अहान पांडे के साथ पीकॉक मैगजीन में भी दिखाया गया था। वह मॉडलिंग एजेंसी फ्रीडम मॉडल्स लॉस एंजिल्स से भी जुड़ी हुई हैं।

मॉडलिंग के दौरान मॉडल की मुलाकात अपने प्रेमी इवोर मैक्रे वी से हुई, जो एक फोटोग्राफर(Alanna Panday-Ivor McCray) और फिल्म निर्देशक हैं और वहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। इस जोड़े ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जिसके 160K सब्सक्राइबर हैं। दंपति अपने चैनल पर यात्रा डायरी, पारिवारिक व्लॉग और युगल व्लॉग साझा करते हैं, जिसे उन्होंने 2019 में शुरू किया था।
















