तृप्ति डिमरी का पुराना वीडियो आया सामने
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ इंटीमेट सीन देकर सबको चौंकाने वालीं तृप्ति डिमरीको ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ का टैग दिया गया है। हर तरफ से लाइमलाइट एन्जॉय कर रहीं तृप्ति डिमरी का करीब 8 साल पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी पर्सनालिटी और क्यूटनेस पर फैंस मर मिटे हैं।
वायरल वीडियो 2015 का है, जिसमें तृप्ति ने उस वक्त के ट्रेंड Aww पर रील बनाई थी। इस रील में तृप्ति एक शॉपकीपर से अलग-अलग ड्रेस के प्राइस पूछ रही हैं। वह जो दाम बताता है, उस पर तृप्ति ‘ऑ’ रिएक्शन दे रही हैं। प्राइज जैसे-जैसे महंगा होता जाता है, तृप्ति हर बार ‘ऑ’ करती हैं। इसके बाद शॉपकीपर भी सबसे महंगी ड्रेस का प्राइज बताने पर दो बार ‘ऑ’ करता है, जिस पर तृप्ति की हंसी छूट जाती है। इस मजेदार वीडियो पर फैंस की हंसी छूट गई है।
Also Read: World Human Rights Day 2023: मानवाधिकार महज एक मजाक बनकर न रह जाये
फैंस बोले- हीरोइनों को ‘खा’ जाएंगी तृप्ति डिमरी

बहुत से फैंस ने Tripti Dimri के इस वीडियो को फनी बताया है। एक फैन ने लिखा है, ‘नेशनल क्रश अपडेटेड।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘फ्यूचर में ये बाकी हीरोइनों का करियर खा जाएगी।’ तृप्ति डिमरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(Tripti Dimri Video)
‘एनिमल’ मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो 10 दिनों में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, 11वें दिन यानी सोमवार की कमाई में गिरावट देखने को मिली। एनिमल मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 443 करोड़ तक का कलेक्शन पूरा कर लिया है। फिल्म की हिट स्टोरी लाइन के अलावा तृप्ति के रणबीर कपूर के साथ बेड सीन्स भी चर्चा में आए हैं।
Also Read: AiPin: स्मार्टफोन को नयी चुनौती, जो बदल सकती है सब कुछ