रजनीकांत के वीडियो ने बटोरी चर्चा(Anant Radhika Pre Wedding)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में तीन दिनों तक चले। गेस्ट लिस्ट में शामिल रजनीकांत भी परिवार के साथ 1 से लेकर 3 मार्च तक इवेंट में शामिल हुए। पार्टी से उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन सबसे ध्यान सिर्फ एक ने खींचा।
किस हरकत पर ट्रोल हुए थलाइवा ?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग(Anant Radhika Pre Wedding) फंक्शन खत्म होने के बाद रजनीकांत परिवार के साथ घर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए पैपराजी ने हुए स्पॉट किया। रजनीकांत ने भी परिवार के साथ पोज किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने पीछे खड़ी अपनी हाउस हेल्पर को हाथ से पीछे हटने का इशारा किया, ताकि वो कैमरे के फ्रेम में न आए। एक्टर की ये हरकत कई लोगों को पसंद नहीं आई।
Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 11 की जीत के बाद Manisha Rani ने किया पहला पोस्ट, इसे दिया विजेता बनने का श्रेय