Suhana Khan: पिछले काफी समय से अफवाहें उड़ रही हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्वेता बच्चन-नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और जबकि दोनों तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, ऐसा लगता है कि कहानियों में कुछ सच्चाई हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या सच छुपा है पर्दे के पीछे।
तानिया के जन्मदिन पर सितारों ने की शिरकत
Credit: google
दरअसल, हाल ही में फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ का बर्थडे था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की इस बर्थडे पार्टी में शनाया कपूर, ओरी, खुशी कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान, अगस्त्य नंदा ने अपने प्रजेंस से चार चांद लगा दिए। वहीं तानिया के बर्थडे पार्टी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।
Suhana Khan का वीडियो हो रहा वायरल
इसी बीच पार्टी से जुड़ा एक वीडियो काफी चर्चा बटोरने लगा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया है, जिसके बाद फैन्स कहने लगे हैं कि अगस्त्य और सुहाना के बीच पक्का कुछ चल रहा है। आप भी देखिये ये वीडियो
View this post on Instagram
इस ऑनलाइन सामने आए नए वीडियो में, अगस्त्य नंदा शाहरुख की बेटी सुहाना को अपनी कार तक ले जाते हुए नजर आ रहें हैं, और अलविदा कहते हुए, सुहाना को एक फ्लाइंग किस देते हैं। इसके बाद सुहाना अपनी कार में बैठती हैं और निकल जाती हैं। जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिए।
यूजर्स ने Suhana Khan और अगस्त्य पर दी प्रतिक्रिया

Credit: google
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, “ये दोनों पक्का डेट कर रहे हैं”। तो एक और ने लिखा, “अगस्त्य जेंटलमैन है”. वही एक और यूजर लिखते हैं, “दाल में जरूर कुछ काला है”। इस तरह से लोगों की इस वीडियो पर ढेरों मजेदार रिएक्शन आए हैं।
यह भी पढ़ें: Ashneer Grover Father Died: पिता के निधन पर ऐसे कहा अलविदा कि सुनकर रो पड़े लोग, आप भी हो जांएगे Emotional
Suhana Khan Black ड्रेस में लगीं खूबसूरत
View this post on Instagram
वहीं हाल ही में सुहाना ने इंस्टा पोस्ट किया जिसमें वे लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने हील्स के साथ पेयर किया था। इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि सुहाना और अगस्त्य पहले ही एक-दूसरे को अपने-अपने परिवारों से मिलवा चुके हैं और सभी ने दोनों कपल को मंजूरी दे दी है।
Suhana Khan के साथ OTT पर नजर आएंगे अगस्त्य

Credit: google
इसके साथ खास बात ये होने वाली हैं कि हाल ही में अगस्त्य और सुहाना ज़ोया अख्तर की ‘द आर्चीज़’ के साथ बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत करते हुए नज़र आने वालें हैं, जिसका प्रीमियर जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा।



