OTT की दुनिया से निकल कर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन Anjali Sivaraman ने यह कर दिखाया है। मीरा नायर की अपकमिंग फिल्म Amri में उन्हें महान चित्रकार अमृता शेरगिल का किरदार निभाने का मौका मिला है।
यह खबर सामने आते ही अचानक से सुर्खियों में छा गई है। हर कोई अब यही सवाल पूछ रहा है कि कौन है Anjali Sivaraman जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए चुनी गई हैं। ना ही कोई फिल्मी बैकग्राउंड, ना कोई गॉडफादर फिर भी कैसे उन्हें इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मिला और सबसे खास बात इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस का रोल निभाएंगी वह भी प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल अदाकारा के साथ। इसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
कौन है Anjali Sivaraman?
Anjali Sivaraman एक उभरती हुई भारतीय कलाकारा हैं जिन्होंने पहले मॉडल के रूप में पहचान हासिल की और बाद में OTT स्टार बनी। केरल से आने वाली अंजनी ने असली पहचान Netflix की वेब सीरीज Class से हासिल की, इस वेब सीरीज में उन्हें ऐसा किरदार मिला कि जिसने उन्हें लोग युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाया। उनका स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी एक्टिंग स्टाइल काफी अलग था। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मेकर्स का ध्यान उनकी तरफ खींचा। यही वजह है कि मीरा नायर ने उन्हें अपने इंटरनेशनल लेवल की फिल्में लीड रोल दिया है।
कैसे मिला Amri में मौका?
रिपोर्ट के मुताबिक Amri मीरा नायर द्वारा बनाई जाने वाली एक चर्चित फिल्म है। जो मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल के जीवन पर बनाई जा रही है। इस फिल्म के लिए ग्लोबल लेवल पर कास्टिंग सर्च की जा रही थी।
कई नाम इसके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और न जाने कितनों नाम पर इस पर चर्चा हुई। लेकिन मीरा नायर को एकदम raw और नेचुरल एक्टर की तलाश थी। जिसके बाद Anjali Sivaraman को शॉर्टलिस्ट किया गया।
मीरा नायर के हिसाब से अमृता शेरगिल का किरदार बेहद ही जटिल है। इसके लिए एक ऐसी कलाकार चाहिए जो विद्रोही पहचान की हो और जिसकी पर्सनालिटी ग्लोबल लेवल पर फिट बैठे। शायद Anjali Sivaraman की पर्सनैलिटी इस रोल के लिए परफेक्ट लगी।

क्या होगी ‘आमरी’ फिल्म की कहानी?
Amri फिल्म अमृता शेरगिल की जिंदगी पर आधारित है। अमृता शेरगिल एक महान भारतीय मूल की चित्रकार थी, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर ख्याति हासिल की। इस फिल्म में उनकी हंगरी, फ्रांस और भारत यात्रा को दिखाया जाएगा।
फिल्म में अंजलि के साथ प्रियंका चोपड़ा, जयदीप अहलावत जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। सबसे खास बात प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और यही बात Anjali Sivaraman के करियर के लिए सबसे लाभकारी सिद्ध हो रही है।
Anjali Sivaraman के अब तक के प्रोजेक्ट और आने वाले प्रोजेक्ट
Anjali Sivaraman ने अपने करियर की शुरुआत 2022 में कोबाल्ट ब्लू से की थी, जिसमें उनकी इमोशनल एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। इसके बाद 2023 में नेटफ्लिक्स की Class नाम की वेब सीरीज ने उन्हें स्टार बनाया। 2025 में वे Bad Girl में देखी और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल तक पहुंची। आने वाले समय में अंजली का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मीरा नायर और प्रियंका चोपड़ा का Amri बताया जा रहा है जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट होगा।
Anjali Sivaraman का रिलेशनशिप स्टेटस
अंजलि सिवरामन की पर्सनल लाइफ काफी हिडन सी रहती है। उन्होंने आज तक मीडिया में कोई चर्चित बयान नहीं दिया है और ना ही किसी के साथ स्पॉट हुई हैं। अब तक उनके किसी बॉयफ्रेंड या रिलेशनशिप को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। भले ही अंजली आज की जनरेशन की एक्ट्रेस है लेकिन वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना जानती हैं।
कुल मिलाकर Anjali Sivaraman ग्लैमर से ज्यादा कंटेंट ड्रिवन किरदार को महत्व दे रही हैं, इसीलिए कम समय में OTT से इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंच पाई हैं। एक्सपर्ट की माने तो Anjali Sivaraman जिस तरीके से प्रोजेक्ट चुन रही हैं, आने वाले समय में उन्हें इंटरनेशनल स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता। मॉडलिंग से शुरुआत OTT पर पहचान और इंटरनेशनल फिल्म में लीड रोल अब देखना यह होगा कि इस ग्लोबल प्रोजेक्ट में अंजलि क्या कमाल दिखाती हैं?













