OTT की दुनिया में इन दिनों अगर किसी एक्ट्रेस ने अपनी छवि पूरी तरह से बदल दी है तो वह है आकांक्षा पुरी, हाल ही में रिलीज हुई क्राईम थ्रिलर Inspector Avinash के दूसरे सीजन में उन्होंने Meetu Panjaban का किरदार निभाया है। इस रोल से उन्होंने सभी को चौंका दिया है।
मीतू पंजाबन के किरदार में आकांक्षा ने दमदार और फीयरलेस परफॉर्मेंस दिया है, जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि क्या यह वही ग्लैमरस और बोल्ड इमेज वाली आकांक्षा पुरी है? इस सीरीज आकांक्षा ने एक डांसर से पुलिस के मुखबिर बनने का रोल अदा किया है।
यही किरदार उनकी कहानी को नई गहराई देता है और यह भी दिखता है कि अब आकांक्षा केवल ग्लैमरस ही नहीं बल्कि एक गंभीर और वर्सेटाइल अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। इस रोल की वजह से आकांक्षा पुरी एक बार फिर से लाइम लाइट में आ चुकी हैं। मीका सिंह के साथ उनका रिश्ता, उनके बोल्ड अंदाज और उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी भी फिर से सोशल मीडिया पर तैरने लगी है।
इंस्पैक्टर अविनाश 2 में फीयरलेस किरदार निभा रही हैं आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी ने इस सीरीज में छोटा सा ही सही लेकिन बहुत असरदार किरदार निभाया है। मीतू पंजाबन नाम की एक ऐसी लड़की जो डांसर है और बाद में पुलिस की इनफॉर्मर बन जाती है। कहानी में उनका रोल एक टर्निंग पॉइंट के जैसा है।
आकांक्षा ने खुद कहा कि वह लंबे समय से कुछ ऐसा करना चाहती थी जिसमें वह फीयरलेस दिखे और कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। इस रोल से उन्होंने बोल्ड और ग्लैमरस इमेज को तोड़कर ऐसा ही कुछ किया है।

क्या है Singer Mika Singh के साथ रिश्ते की हकीकत?
आकांक्षा पुरी की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। इंस्पैक्टर अविनाश में रोल के बाद Mika Singh के साथ उनका रिश्ता भी सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है। दोनों की जोड़ी ‘स्वयंवर: मीका दी वोटि’ में बनी थी, जहां मीका सिंह को अपना जीवनसाथी चुनना था।
हालांकि शो के बाद यह रिश्ता आगे नहीं बड़ा और दोनों अलग हो गए। लेकिन फिर भी आकांक्षा आज भी इसे स्पेशल कनेक्शन बताती हैं। वही बात करें आकांक्षा पुरी के बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज की तो वे हमेशा बोल्ड लुक्स में वायरल हो जाती हैं। बिकनी फोटोशूट हो या स्टाइलिश आउटफिट उनका फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है।
कंट्रोवर्सी से पुराना नाता
आकांक्षा पुरी का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। बिग बॉस OTT 2 में उनका एक किस सीन काफी वायरल हो गया था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। मीका सिंह के साथ रिलेशनशिप भी अक्सर सुर्खियां बटोरता रहा अपनी बोल्ड इमेज को लेकर भी वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं और यही वजह है कि वह आए दिन कंट्रोवर्सी में बनी रहती हैं
आकांक्षा पुरी की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल
आकांक्षा पुरी सिर्फ TV/ OTT तक सीमित नहीं हैं, वे एक स्ट्रांग इनफ्लुएंसर भी हैं। TV और वेब सीरीज से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। म्यूजिक वीडियो, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन उनकी इनकम का सोर्स है। रिपोर्ट की माने तो उनकी कुल नेट वर्थ 12 से 20 करोड रुपए के बीच बताई जा रही है।
अपकमिंग रोल की बात करें तो आकांक्षा पुरी के पास म्यूजिक इंडस्ट्री के कई प्रोजेक्ट आने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक वे बोल्ड और परफॉर्मेंस बेस्ड रोल की तलाश में हैं ताकि वह अपनी इमेज को मजबूत बना सकें। Inspector Avinash 2 के बाद लगता है की आकांक्षा जल्द ही OTT की सीरियस एक्ट्रेस बनकर उभरने वाली हैं। हालांकि अब देखना होगा कि फीयरलेस, बोल्ड और टैलेंटेड आकांक्षा पुरी किस प्रकार चैलेंजिंग रोल निभाते हुए इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करती हैं?
Read More: Shahid Kapoor Kiara Advani करेंगे रोमांस!! लव स्टोरी या इमोशनल ट्विस्ट? फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज













