टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप : क्या आप 11वीं अथवा 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं? आर्थिक स्थिति पढ़ाई के रास्ते में रुकावट बन रही है? अच्छे अंक लाने के बावजूद भी फीस की चिंता आपको आगे बढ़ने से रोक रही है? तो समय है इन सारी चिताओं से मुक्ति पाने का। जी हां, टाटा कैपिटल ने शुरू कर दी है टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप योजना। इस प्रोग्राम के माध्यम से टाटा कैपिटल 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले मेहनती तथा प्रभावशाली छात्रों को चुनता है।
इन छात्रों को हासिल की गई प्रतिशत के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है, ताकि छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ने की बजाय अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करें। केवल यही नहीं 11वीं /12वीं के बाद टाटा कैपिटल पंख अलग-अलग स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी संचालित करता है ताकि छात्र आगे भी बिना रुकावट के पढ़ाई पूरी कर सके।
क्या है टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप कार्यक्रम कक्षा 11 वीं और 12वीं छात्रों के लिए?
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक विशेष योजना है, जो टाटा कैपिटल ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही है। इसका नाम ही टाटा कैपिटल पंख रखा गया है जो कि बच्चों को शिक्षा के पंख लगाने में मदद करता है। यह टाटा कैपिटल के सामाजिक कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो देश के इकोनॉमिकली वीकर परिवारों को मदद करता है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों को चुना जाता है और उन्हें उनके हासिल प्रतिशत के आधार पर स्कॉलरशिप राशि दी जाती है।

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के मुख्य लाभ
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 11वीं 12वीं के छात्रों के लिए चलाई जाने वाली स्कॉलरशिप प्लान में 11वीं और 12वीं के छात्रों को उनके प्रतिशत के आधार पर लाभ राशि दी जाती है।
- 60% से 80% लाने वाले बच्चों को ₹10000 तक की राशि प्रदान की जाती है।
- 81% से 90% लाने वाले बच्चों को अधिकतम ₹12000 की राशि दी जाती है।
- वहीं 91% से ऊपर लाने वाले बच्चों को ₹15000 की राशि दी जाती है।
- यह पैसे सीधा छात्रों के DBT खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में कौन आवेदन कर सकता है?
- टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में आवेदन करने वाला छात्र भारतीय होना जरूरी है।
- आवेदन करने वाले छात्र का मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में दाखिला होना जरूरी है।
- आवेदक छात्र कक्षा 11 वीं या कक्षा 12 वीं में छात्र होना जरूरी है।
- आवेदक को पिछले एकेडमिक ईयर में कम से कम 60% मार्क्स होने जरूरी है।
- आवेदक के परिवार की सालाना आमदनी 2,50,000 से कम होनी चाहिए।
- स्कॉलरशिप प्लान में टाटा कैपिटल और buddy4study के बच्चे आवेदन नहीं कर सकते।
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रियाएं buddy4study पोर्टल पर शुरू हो चुकी हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 25 दिसंबर 2025 रखी गई थी पर अब की तारीख को आगे बढ़कर 10 मार्च 2026 कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ ले सकें।
- टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में आवेदन कैसे करें?
- टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में आवेदन करना बेहद ही आसान है।
- आवेदक सबसे पहले buddy4study पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2025-26 प्रोग्राम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां दिए गए आवेदन फार्म को सावधानी से भरना होगा।
- इसके बाद मांगे गए सारे दस्तावे स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Tata Capital pankh scholarship 2025-26 सिलेक्शन प्रोसेस
- टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में छात्रों का चयन उनकी एकेडमिक परफॉर्मेंस, आर्थिक स्थिति और डॉक्यूमेंट के आधार पर किया जाता है।
- पहले प्रारंभिक सूची बनाई जाती है।
- उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
- कई बार इंटरव्यू राउंड भी लिया जाता है, जिसके बाद फाइनल सूची तैयार की जाती है।
- चुने गए छात्रों को DBT से लाभ राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।
कुल मिलाकर वे सारे छात्र जो वर्तमान में कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रहे हैं, जो पिछले वर्ष 60% से ज्यादा अंक हासिल कर चुके हैं और अब आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं तो वह टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम में आज ही आवेदन कर सकते हैं। ताकि 11वीं 12वीं का रिजल्ट आते ही उन्हें उनकी परसेंटेज के आधार पर खाते में लाभ राशि मिल जाए, जो कम से कम 10000 और अधिकतम 15000 रुपए प्रति वर्ष हो सकती है।


