7Myntra स्कॉलरशिप 2026 : देश के गारमेंट वर्कर और पारंपरिक कारिगरों के बच्चों की उच्च शिक्षा को समर्थन देने के उद्देश्य से Myntra ने MynVidya Care स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जा रही है जो 12 क्लास 60% लेकर पास कर चुके हैं और जिनके माता-पिता गारमेंट इंडस्ट्री में काम करते हैं। अथवा वे छात्र जिनके माता पिता पारंपरिक हस्तकला या कारीगरी के क्षेत्र से जुड़े हैं।
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम की सबसे खास विशेषता यह है कि यह नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज करने वाले युवाओं को भी कवर करती है ताकि बेरोजगार युवा हैंड क्राफ्ट, पॉटरी, मोमबत्ती निर्माण जैसे कार्यक्रम में स्किल हासिल करें और आर्थिक रूप से विकसित हो सकें। मिंत्रा भारत का लाइफस्टाइल ई कॉमर्स प्लेटफार्म है। इन्हीं का सोशल वर्क फाउंडेशन है Myntra Care जिसके माध्यम से यह स्कॉलरशिप चलाई जा रही है।
इस स्कॉलरशिप में आवेदन प्रक्रियाएं आरंभ हो चुकी हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वे सभी बच्चे जो अगले 3 वर्षों तक ग्रेजुएशन की पढ़ाई या कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता चाहते हैं वे ₹20,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।
Myntra स्कॉलरशिप 2026 के लाभ
- Myntra स्कॉलरशिप कार्यक्रम में चुने हुए छात्रों को ₹20,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- यह स्कॉलरशिप 3 साल तक वैलिड रहेगी।
- मतलब एक छात्र को लगातार 3 वर्षों के लिए कुल ₹60,000 की स्कॉलरशिप मदद मिलेगी।
- स्कॉलरशिप राशि का उपयोग छात्र शैक्षणिक खर्च, पुस्तक खरीदने, यात्रा और अन्य स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सकता है।
Myntra स्कॉलरशिप 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
- Myntra स्कॉलरशिप 2026 में वे बच्चे आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं में 60% से अधिक अंक हासिल किए हैं और वर्तमान में बीए, बीएससीज़ बीकॉम, बीसीए जैसे किसी भी तकनीकी पाठ्यक्रम या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पढ़ रहे हैं। जिनके अभिभावक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते है
- और जो अनुसूचित जाति/ जनजाती या अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।
- इस स्कॉलरशिप का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख से कम हो।
- इसके साथ ही वह बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं जिनके माता-पिता बुनाई, हथकरघा, शिल्पकार, कढ़ाईकार इत्यादि रोजगार से जुड़े हैं।
- 14 से 30 साल के वे युवा भी आवेदन कर सकते हैं, जो कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त लेना चाहते हैं। आवेदक हाथकरघा, बुनकर, हस्तकला/ कढ़ाई करने वाला, हैंड ब्लॉक प्रिंटर ,आभूषण बनाने वाला, मोमबत्ती बनाने वाला, ब्लू पॉटरी करने वाला कारीगर होना चाहिए। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त कौशल प्रशिक्षण केंद्र में रजिस्टर होना चाहिए।
Myntra स्कॉलरशिप 2026 में आवेदन कैसे करें?
Myntra स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक buddy4study पोर्टल से आवेदन कर सकता है। इसके अलावा आवेदक चाहे तो myntra care फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकता है।
- सबसे पहले आवेदक को buddy4study प्लेटफार्म पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद mynvidya scholarship 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां आवेदन फार्म भरना होगा और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Myntra स्कॉलरशिप 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
Myntra केयर स्कॉलरशिप प्रोग्राम में उम्मीदवारों का चयन उनके फॉर्म और दस्तावेजों के आधार पर किया जाता है। आवेदक की पारिवारिक आर्थिक स्थिति को जांचा जाता है। उनके द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र को सत्यापित किया जाता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से टेलिफोनिक बातचीत या इंटरेक्शन किया जाता है। पूरी प्रक्रिया सावधानीपूर्वक आयोजित करने के बाद Myntra care के अधिकारी अंतिम चयन सूची तैयार करते हैं। और दस्तावेज सत्यापन के बाद छात्रों के खातों में लाभ राशि ट्रांसफर की जाती है।
कुल मिलाकर गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले या कारीगरों के बच्चे जो अब अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं उन्हें सालाना ₹20000 की स्कॉलरशिप Myntra केयर फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली है। हालांकि आवेदन करने के लिए अब केवल 2 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में जरूरी है समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और इस विशेष स्कॉलरशिप का लाभ उठाया जाए।






