Durga Ashtami: आज नवरात्रि का 8 वां दिन है, नवरात्रि के 9 दिन मां के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा विधि विधान के साथ होती है। 22 मार्च से शुरू हुए नवरात्रि 30 मार्च को नवमी तिथि पर खत्म हो जाएगी...

Credit: google[/caption]
Durga Ashtami 2023 इस बार ऐसा माना जा रहा है कि 700 साल के बाद महा अष्टमी पर बहुत ही अच्छा और शुभ योग बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन और मां दुर्गा की पूजा से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है।
आपको बता दें कि नवरात्रि अष्टमी तिथि का आरंभ-28 मार्च को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर और अष्टमी का समापन 29 मार्च को रात 9 बजकर 8 मिनट तक हो जाएगा इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा।
Credit: google[/caption]
इस बार अष्टमी तिथि पर दो तरह के शुभ योग बन रहे हैं। पहला शोभन और दूसरा रवि योग।
सभी भारतीय नवरात्रि के 9 दिनो को काफी पवित्र और महत्वपूर्ण मानते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष आराधना और पूजा पाठ की जाती है।
नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा विधि विधान के साथ होती है। जैसा कि हम जानते है कि 22 मार्च से शुरू हुए नवरात्रि 30 मार्च को नवमी तिथि पर खत्म हो जाएगी। नवरात्रि की हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है।
Also Read: Chaitra Navratri 2023: रात को मां कालरात्रि की करें उपासना, पूजन, विधि की जानकारी। नकारात्मक ऊर्जा को ऐसे भगाएं!
Credit: google[/caption]
कन्याओं का पूजन करते समय सर्वप्रथम साफ जल से उनके चरण धोने चाहिए । उसके बाद उन्हें स्वच्छ आसन पर बैठाएं।
खीर,पूरी,चने,हलवा आदि सात्विक भोजन का माता को भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराएं । कहीं कहीं नौ कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी भोज कराने की परम्परा है।
माना जाता है कि छोटा बालक भैरव बाबा का स्वरुप या लांगुर होता है । कन्याओं को सुमधुर भोजन कराने के बाद उन्हें टीका लगाएं और कलाई पर रक्षासूत्र बांधें ।
प्रदक्षिणा कर उनके चरण स्पर्श करते हुए अपने अनुसार वस्त्र,फल और दक्षिणा देकर विदा करें । इस तरह नवरात्र पर्व पर कन्या का पूजन करके भक्त माँ की कृपा पा सकते हैं ।
Also Read: Chaitra Navratri 2023 अष्टमी को मां महागौरी की पूजा से होगी मनोकामना पूरी, जानें पूजन विधि!