शादी का दिन हर दुल्हन के लिए सबसे खास होता है। लेकिन जब बात दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार्स में से एक Dua Lipa की हो, तो हर छोटी-बड़ी चीज़ लोगों की नजरों में आ जाती है। हाल ही में Dua Lipa ने अभिनेता Callum Turner के साथ शादी की और उनकी खूबसूरत तस्वीरे...

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए सबसे खास होता है। लेकिन जब बात दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार्स में से एक Dua Lipa की हो, तो हर छोटी-बड़ी चीज़ लोगों की नजरों में आ जाती है। हाल ही में Dua Lipa ने अभिनेता Callum Turner के साथ शादी की और उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं। लेकिन जहां लाखों फैंस उनके ब्राइडल लुक की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों की नजर उनके आउटफिट की एक छोटी सी डिटेल पर टिक गई। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसी बात की चर्चा शुरू हो गई।
लंदन के ऐतिहासिक Marylebone Town Hall से बाहर निकलते समय Dua Lipa अपने पति Callum Turner का हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रही थीं। उनके ऊपर फूलों की बारिश हो रही थी और माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था।इस खास मौके पर Dua ने मशहूर फैशन हाउस Schiaparelli का कस्टम ब्राइडल स्कर्ट-सूट पहना था। उनका लुक क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मिश्रण था। लेकिन कुछ तस्वीरों में लोगों को ऐसा लगा कि आउटफिट के अंदर इस्तेमाल की गई हिप पैडिंग हल्की सी दिखाई दे रही है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
Dua Lipa Wedding Look[/caption]
फैशन प्रेमियों ने तस्वीरों को ध्यान से देखा और कई यूजर्स ने कहा कि आउटफिट लगभग परफेक्ट था, लेकिन दिखाई देती पैडिंग उनकी नजरों से बच नहीं पाई। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर उनकी शादी में ऐसा होता तो वे पूरे दिन परेशान रहते। वहीं कई फैंस ने कहा कि शादी के दिन सबसे जरूरी चीज खुशी होती है, न कि एक परफेक्ट फोटो। कई लोगों ने Dua का बचाव करते हुए कहा कि वह अपने जीवन के सबसे खास पलों में से एक को जी रही थीं और ऐसी छोटी बातें मायने नहीं रखतीं।